राशिफल

शुक्र ग्रह बदलेगा अपना घर, किन राशियों को मिलेगी खुशियां, किन का जीवन होगा कठिन, जानिए

जैसे-जैसे समय की चाल चलती रहती है वैसे-वैसे व्यक्ति के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं, कभी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरपूर रहता है तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है दरअसल, जो भी उतार-चढ़ाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं इनके पीछे ग्रहों में होने वाले बदलाव का मुख्य कारण है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर समय ग्रहों की स्थिति में बहुत से परिवर्तन होते हैं और इनका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, अगर ग्रहों की चाल किसी राशि में ठीक है तो इसका शुभ परिणाम मिलता है परंतु इनकी चाल ठीक ना होने की वजह से कठिनाइयां उत्पन्न होती है।

आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर 8 जनवरी 2020 को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं, शुक्र ग्रह को भोग विलास और दांपत्य का कारक माना गया है, इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा? आज हम इसकी जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है, आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे, जो लोग प्रेमी वर्ग के हैं उनको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि राशि परिवर्तन की वजह से कामकाज में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, घर परिवार के लिए नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, पुरानी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकते हैं, भाई बहनों से आपको लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से तमाम संकटों से छुटकारा मिल सकता है, घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, आपको अपने किसी सगे संबंधी से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है, आपकी आमदनी बढ़ेगी, मानसिक तनाव कम रहेगा, कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से संतान से सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आप धन कमाने में सफल रहेंगे, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे, विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं, प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक लाभ मिलने वाला है, आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती ,है भोग विलास की सामग्री प्राप्त होगी, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है, सगे संबंधियों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा, माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है, सामाजिक और कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है, भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, अचानक आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, कार्यस्थल में अधीनस्थ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से धन लाभ मिल सकता है, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा, धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी, स्त्री पक्ष से सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है, घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, आप अपने सभी कार्य आसानी से पुरे करेंगें।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी, इस राशि वाले लोगों को संतान सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं, व्यापार में आपको भारी लाभ प्राप्त होगा, विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा, कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, आपकी सोची हुई योजनाएं पूरी हो सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राज्यों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है, आपके मन में बहुत सी चिंता आपको परेशान कर सकती है, इस राशि वाले लोगों को धन हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए लेनदेन के कामों में आपको सतर्क रहना होगा, कार्यस्थल में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, आपके शत्रु आप पर हावी रहेंगे, आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

सिंह राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से मान सम्मान को हानि होने की संभावना बन रही है, आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, आपका मन चिंतित रहेगा, जीवनसाथी से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, किसी महिला की वजह से आपको कष्ट मिल सकते हैं, आपके मन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, व्यर्थ की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से साझेदारी में हानि होने की संभावना बन रही है, आपके दुश्मनों में बढ़ोतरी होगी, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, आप वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है, आपको अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला समय रहेगा, कार्यस्थल में आपको उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, सुख-सुविधाओं में अधिक धन खर्च हो सकता है, आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे, अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है, घर परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button