बॉलीवुड

बचपन से बुढ़ापे तक, कितना बदल गए सलमान खान? तस्वीरें देख घूम जाएगा दिमाग

यह जीवन क्या है? शायद बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर। इस सफर में हम कई तरह के अनुभव करते हैं। हर तरह की लाइफ जीते हैं। वहीं हमारे चेहरे में भी इस दौरान बहुत से बदलाव आते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान का बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाने जा रहे हैं।

ऐसा था सलमान का बचपन

  

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में हुआ था। उनके पिता का नाम सलीम खान है। वह बॉलीवुड में जाने माने राइटर रह चुके हैं। सलमान की मां का नाम सुशीला चरक है। वह एक हाउसवाइफ हैं। सलमान का शुरुआती बचपन इंदौर में बीता, लेकिन फिर उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।

सलमान बचपन में बड़े क्यूट और मासूम हुआ करते थे। वह शांत स्वभाव के थे। सलमान अपने सभी भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दो भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान है। उनकी एक बहन अलविरा खान है। उनकी एक मुंहबोली बहन अर्पिता खान भी है जिसे सलीम खान ने सड़क से उठाकर गोद ले लिया था।

जवानी में नाक पर रहता था गुस्सा

जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही सलमान का शांत स्वभाव कहीं गुम सा गया। वह अधिक गुस्सा करने लगे। एटीट्यूड भी उनमें कूट कूट के भरा था। इन दिनों वे काफी हैंडसम हुआ करते थे। वह शुरुआत में थोड़े पतले थे, लेकिन फिर उन्होंने अच्छी खासी बॉडी बना ली। इन दिनों वह शराब और स्मोकिंग भी खूब किया करते थे।

जवानी के दिनों में सलमान पर कई गैरकानूनी केस भी दर्ज हुए। इसमें हिट एंड रन केस और काले हिरण का शिकार शामिल है। उन दिनों सलमान का कई अभिनेत्रियों संग अफेयर भी चला। संगीता बिचलानी संग उनकी शादी होते-होते रह गई। वहीं ऐश्वर्या राय संग उनका इश्क एक बदनाम ब्रेकअप पर खत्म हुआ। उनके पर हिंसा करने और अपशब्द कहने के आरोप लगे।

बुढ़ापे में बन गए सुपरडुपर स्टार

सलमान खान वर्तमान में 57 साल के हैं। जवानी के फेस से बाहर निकलने के बाद सलमान काफी मैच्योर हो गए। अब वह कम गुस्सा करते हैं। चैरिटी में ज्यादा यकीन रखते हैं। उन्होंने अपने नशे की आदत भी कंट्रोल में रखी हुई है। वह जनता को हमेशा अच्छा संदेश देते हैं। उनकी फिल्में भी काफी हिट होती है।

सलमान 57 की उम्र में भी कमाल के दिखते हैं। उन्होंने अभी भी खुद को फिट रखा हुआ है। ये बात अलग है कि उनके चेहरे पर थोड़ी झुर्रियां आ गई है। लेकिन ये तो नेचुरल चीज है। बूढ़ा एक न एक दिन सभी को होना है। लेकिन इस उम्र में भी भाईजान बड़े एक्टिव रहते हैं। उनकी फीस भी तगड़ी होती है।

salman khan

सलमान एक फिल्म के 100 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 2900 करोड़ रुपए है। बिग बॉस 16 को होस्ट करने के लिए सलमान को 1050 करोड़ की फीस दी गई है। यह सब उनकी फैन फॉलोइंग का कमाल है। लोग सलमान को देखना बड़ा पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह इंडस्ट्री पर अभी तक राज कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button