समाचार

रंगबाज ससुर रोज बनाता था बहू से संबंध, वह भी करती थी फुल एन्जॉय, एक दिन बेटे ने पकड़ लिया, फिर..

ससुर और बहू का रिश्ता बाप-बेटी के रिश्ते की तरह पवित्र होता है। लेकिन बिहार के सुपौल में ससुर-बहू ने इस रिश्ते को तार-तार कर दिया। दोनों के आपस में अवैध संबंध बन गए। जब इसकी भनक बेटे को लगी तो उसने विरोध किया। गांव में पंचायत भी बैठी। लेकिन फिर भी ससुर-बहू नहीं माने। इसके बाद कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आया जिसे देखकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई।

बहू-ससुर को हुआ आपस में इश्क

यह अनोखा मामला सुपौल जिले के सरायगढ़ थाने के भपटियाही गांव का है। यहां रहने वाले हरिनारायण यादव नाम के शख्स के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे का नाम हर किशन यादव है। उसकी शादी कृष्णा यादव से हुई थी। शादी के बाद ससुर हरिनारायण और बहू कृष्णा का लव अफेयर शुरू हो गया। दोनों आपस में शारीरिक संबंध भी बनाने लगे। लेकिन एक दिन बेटे ने दोनों को पकड़ लिया।

इसके बाद घर में आए दिन झगड़े होने लगे। कई बार बाप अपने बेटे को घर भी नहीं आने देता। बाद में यह मामला गांव कि पंचायत के पास भी गया। पंचायत में ससुर और बहू ने अलग होने की बात मान ली। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उनके संबंध शुरू हो गए। अब बेटा हर किशन से और सहा नहीं जा रहा था। उसका विरोध दिन प्रति दिन बढ़ने लगा। ऐसे में बाप ने बेटे की मौत की सजिश ही रच डाली।

बेटा बना रोड़ा, पिता ने उतार मौत के घाट

बहू के प्यार में पागल बाप ने बेटे का सिर हथोड़े से कुचल दिया। फिर खुद पुलिस के पास गया और बोला कि बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई। जब पुलिस ने छानबीन की तो पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी हरिनारायण की छोटी बहू ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर और जेठानी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर ससुर और जेठ में खूब झगड़े होते थे। बस इसके आधार पर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने रंगबाज ससुर से सारा सच उगलवाया लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूरे गांव में यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक पिता ने बहू से प्रेम के चक्कर में अपने सगे बेटे की जान ले ली। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। इसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि सच में कलयुग आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button