राशिफल

बुध का तुला राशि में प्रवेश, किसको मिलेगा फायदा, कौन होगा परेशान, जानिए राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं। जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों की चाल किसी व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इससे जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण बहुत सी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 22 सितंबर को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह यानी बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या की यात्रा समाप्त करके यह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध ग्रह 14 अक्टूबर को वक्री होंगे और 3 नवंबर की रात को यह पुनः मार्गी होंगे। आखिर यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह सप्तम भाव में गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई नया कार्य-व्यापार आरंभ करते हैं तो इसमें आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से यह परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष रूप से जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करेंगे। लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाइयों की मदद से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह पराक्रम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल में आपके कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार रहेगा। विषम परिस्थितियों में आप खुद को मजबूत रखेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का परिवर्तन धन भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अच्छी सफलता दिलाने का संकेत दे रहा है। आप अपने कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। इस राशि वाले लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है। धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आमदनी के जबरदस्त स्रोत हासिल हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर कर्म भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह गया है तो वह पूरा हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। निजी जीवन में सुख का अनुभव होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगो की राशि में बुध ग्रह का गोचर भाग्य भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता में बैठने का अवसर मिल सकता है। संतान से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे हासिल होने वाले हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह छठे भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको मिलाजुला फल मिलेगा। इस राशि के लोग पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है. शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधित मामलों में मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। संतान की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। मकान-वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पिता और माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मित्रों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यापार में आप कोई भी बदलाव करने से बचें अन्यथा आपको घाटा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको मिलेजुले नतीजे हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी का मामला बाहर ही सुलझा लें, तो ही बेहतर रहेगा। आपके शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। लेन-देन के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का ग्यारहवें भाव में गोचर होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपका समय ठीक-ठाक रहेगा। आप परिवार के बड़े सदस्यों से संबंध बेहतर बनाकर चलें। व्यापार में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, परंतु आखिर में आपको सफलता हासिल होगी। शादी विवाह से संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि वाले विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको संभल कर रहना होगा। कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। किसी भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button