बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाई मलाइका, कहा- ‘तुम गुस्से में क्यों हो’

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की चर्चा खूब हो रही है। दोनों साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं, तो कभी पार्टी भी करते हुए नजर आते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से दोनों की शादी की खबरें भी इन दिनों खूब आती हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था, जिसके बाद इनके शादी की खबरें और भी तेज़ी से उड़ने लगीं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मलाइका के साथ रिलेशनशिप के अलावा अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जोकि उनके बचपन की है। इस तस्वीर को देखकर जहां उनके फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं, तो मलाइका अरोड़ा भी कमेंट्स और लाइक करने से पीछे नहीं हटी। जी हां, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फोटो पर कमेंट्स किया, जिसकी वजह से वे खुद भी सुर्खियों में आ गई।

अर्जुन कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे घोड़े पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि मैं हमेशा से ही घोड़े पर बैठकर पानीपत जाना चाहता था, जोकि अब जाकर सफल हुआ। बता दें कि अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म पानीपत ही है, जिसके लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पानीपत में ही हो रही है।

मलाइका अरोड़ा ने किया ये कमेंट

अर्जुन कपूर की तरह मलाइका अरोड़ा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं या फिर अर्जुन की तस्वीरों पर कमेंट्स करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की बचपन वाली तस्वीर पर कमेंट किया कि तुम इतने गुस्से में क्यों हो? दरअसल, अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर देखकर मलाइका अरोड़ा खुद को रोक नहीं पाई और कमेंट कर दिया। कमेंट के बाद एक बार फिर से इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरु हो गई।

फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर बिखेरेंगे जलवा

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर सदाशिव की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए अर्जुन कपूर ने अपना सिर तक मुंडवा लिया था। इस फिल्म की शूटिंग अभी भी जारी है और यह एक सुपरहिट फिल्म हो सकती है। बता दें कि अर्जुन कपूर के अलावा इस फिल्म में कृति सैनन और संजय दत्त भी नज़र आएंगे। बता दें कि फिल्म पानीपत का इंतजार अर्जुन कपूर के फैंस को बेसब्री से है, क्योंकि इस फिल्म के लिए खुद अर्जुन ही काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button