अध्यात्म

इस दिन नाख़ून काटने से घर में आती है बरकत, जानिए कौन सा दिन शुभ है और कौन सा अशुभ

हर धर्म के कुछ जरूरी नियम कायदे होते हैं। नाखून और बाल काटने को लेकर भी अलग-अलग धर्मों में अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों में नाखून काटने के सही तरीकों को बताया गया है। सप्ताह में कुल 7 दिन होते हैं। हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुछ खास दिनों में नाखून काटने से आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। वही गलत दिन नाखून काट लिए तो गरीबी और दुख पीछा नहीं छोड़ते हैं।

नाखून काटने के लिए कौन सा दिन है शुभ?

सोमवार: सोमवार का दिन भोलेनाथ का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो सोमवार को नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती। आपके सभी दूध समाप्त हो जाते हैं। जीवन में खुशियां और शांति आती है।

मंगलवार: मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन होता है। सामान्यतः इस दिन नाखून और बाल काटने की सख्त मनाही होती है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र की माने तो मंगलवार के दिन नाखून काटने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

बुधवार: बुधवार का दिन गणेश जी का दिन होता है। गणेश जी को भाग्य विधाता भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार को नाखून काटने से किस्मत पलट जाती है। इतना ही नहीं आपको धन और करियर में लाभ मिलता है।

गुरुवार: गुरुवार का दिन साईं बाबा का दिन माना जाता है। आपने कई जगह पढ़ा होगा कि गुरुवार के दिन कभी भी नाखून और बाल नहीं करना चाहिए। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की माने तो गुरुवार के दिन नाखून काटने से इंसान में सत्व गुण की बढ़ोतरी होती है।

शुक्रवार: शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र में यह दिन शुभ माना जाता है। इस दिन नाखून काटने से जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख, पैसा, लग्जरी लाइफ और प्यार आता है।

शनिवार: शनिवार का दिन शनिदेव का दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस दिन नाखून काटने से हर हाल में बचना चाहिए। शनिवार को नाखून काटने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। फिर हमें जीवन में मानसिक और शारीरिक दुख झेलने पड़ते हैं। इससे पैसों का बड़ा नुकसान भी होता है।

रविवार: अधिकतर लोग रविवार के दिन ही नाखून और बाल काटते हैं। छुट्टी वाले दिन होने के चलते इन्हें इस दिन यह काम करना पसंद होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन बाल और नाखून काटना शुभ नहीं होता है। इससे बनता काम बिगड़ जाता है। हमें असफलता मिलती है। आत्मविश्वास में कमी आती है।

इस्‍लाम में नाखून काटने का सुन्‍नत तरीका

हिंदू धर्म की तरह इस्लाम में भी नाखून और बाल काटने को लेकर कुछ नियम कायदे फिक्स किए गए हैं। इसके सुन्नत तरीके के अनुसार आपको 40 दिनों के अंदर अपने सिर और दाढ़ी के बाल और नाखून कटवा लेना चाहिए। 40 दिनों से अधिक इन्हें ऐसा नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं जुम्मे यानी के शुक्रवार के दिन नाखून बाल और दाढ़ी कटवाना सबसे शुभ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button