बॉलीवुड

अर्जुन के साथ रिश्ते और उम्र के अंतर पर सवाल उठाने वाले लोगों को मलाइका ने कुछ यूं दिया जवाब

बॉलीवुड में इन वैसे तो बहुत से कपल्स को लेकर के नई-नई खबरें आ रहे हैं। कभी किसी के लिंकअप की खबर तो कभी किसी के ब्रेकअप की, लेकिन इन सबके बीच एक कपल ऐसा है जो काफी समय से चर्चा में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर के काफी समय से खबरों में बने हुए हैं। दोनों की शादी को लेकर के भी कई तरह की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में देखा जाता है।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अर्जुन के बर्थ ेडे सेलीब्रेशन के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं, और इन दिनों वहीं पर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। दोनों के वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं पहली बार उनके रिलेशनशिप पर मलाइका अरोड़ा का बयान सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके बेटे अरहान खान को जब उनके और अर्जुन के रिश्ते के बारे में पता लगा था तब अरहान का रिएक्शन कैसा था। और अब अरहान मलाइका और अर्जुन के रिलेशन को लेकर क्या सोचते हैं।

दोबारा रिश्ते में आकर खुश हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा से एक इंटरव्यू में जब उनके और अरबाज के तलाक के बाद दोबारा एक बार फिर से रिलेशन में आने के लिए पूछा गया तब मलाइका ने कहा कि ये  ‘यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।’

बेटे अरहान का ऐसा था रिएक्शन

वहीं जब मलाइका से उनके बेटे अरहान खान को अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर पूछा गया कि मलाइका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि स्थितियों को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपके जो करीबी हैं उन्हें ये अहसास दिलाना चाहिए कि आपकी लाइफ में क्या चल रहा है। साथ ही उन्हें यह समझने के लिए समय देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की थी और मुझे खुशी है कि इस रिश्ते से हर कोई खुश है।’

जिनको परेशानी वो भाड़ में जाए

बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर कई तरह के सवाल भी उठे हैं। पहला तो मलाइका और अर्जुन कपूर की उम्र में 11 साल का अंतर हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि मलाइका के साथ रिलेशनशिप में होने पर सलमान अर्जुन से काफी नाराज हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन के उम्र के फासले को लेकर के कई बार मलाइका को ट्रोल भी किया जा चुका है। जब मलाइका से उनके और अर्जुन की उम्र में इतने बड़े अंतर को लेकर के सवाल पूछा गया तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि,’जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।’

मलाइका आगे कहती हैं कि ‘दुर्भाग्य है कि हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जो समय के साथ बदलना नहीं चाहता। अगर ज्यादा उम्र का लड़का छोटी लड़की से रोमांस करे तो सबकुछ ठीक है लेकिन अगर लड़की की उम्र ज्यादा हो तो लड़के की कम उम्र होते ही ट्रोल किया जाने लगता है। ऐसी लड़कियों को डेस्परेट (बेकरार) और बूढ़ी कहा जाता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उन्हें मैं एक ही बात कहना चाहती हूं- भाड़ में जाओ।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button