राशिफल

राशिफल 26 अक्टूबर: आज इन 4 राशि वालों को भगवान गणेश जी दे रहे हैं आशीर्वाद, सफलता चूमेगी कदम

आज हम आपको बुधवार 26 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप कोई छोटा मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आपको बड़ा फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर पहले किसी रिश्तेदारों से आपकी अनबन हुई थी, तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आपको मेहनत करने से पीछे हटना नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। मामूली फायदे के चक्कर में पहले से पक्की नौकरी को खतरे में ना डालें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहेगा। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज करियर के लिहाज से आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे काम को पूरा कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। लग्जरी चीजों का कारोबार करने वाले लोगों को फिलहाल धैर्य रखने की आवश्यकता है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। किसी पुराने दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत हो सकते हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान आप अपनी कीमती सामान का ध्यान रखें क्योंकि गुम व चोरी होने की आशंका बनी हुई है। आप अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। किसी भी अजनबी पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। वाहन सुख मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वाहन की खरीदारी आज मत कीजिए यही बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद ना करें। कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में किसी पर ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफलता जरूर हासिल करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में फायदा होगा। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों की मदद से आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक भारी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है, इसलिए आपको तैयार रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। हर काम में सफलता हासिल होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। घर परिवार का मोहन खुशहाल बना रहेगा। पुराने कर्ज उतारने में आप सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन लाभदायक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button