अध्यात्म

जानकी नवमी पर कर लें इनमें से कोई एक उपाय, मिलेगा धन, खुलेगी किस्मत

02 मई 2020 को जानकी नवमी मनाई जाएगी, अगर हम पौराणिक ग्रंथों के अनुसार देखें तो वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की नवमी को माता जानकी की उत्पत्ति हुई थी, इस दिन लोग माता जानकी के लिए व्रत करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि अगर जानकी नवमी के दिन भगवान श्री राम जी और माता जानकी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाए तो इससे उत्तम फल मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, यह सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण उत्सव माना जाता है, इसी दिन राजा जनक की पुत्री और भगवान श्री राम जी की पत्नी माता सीता का जन्म हुआ था, जानकी नवमी को सीता नवमी का पर्व भी कहा जाता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से माता सीता को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यदि आप यह उपाय जानकी नवमी के दिन करते हैं तो आपको इससे कई प्रकार के लाभ मिलेंगे, आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और आप की बुरी किस्मत बहुत ही जल्द बदल सकती है, इनको करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा।

जानकी नवमी पर कर लें इनमें से कोई एक उपाय

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी किस्मत का साथ मिले और धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा प्राप्त हो तो इसके लिए जानकी नवमी पर माता सीता को हल्दी की 11 साबुत गांठ अर्पित कीजिए, इसके पश्चात आप हल्दी की गांठ को किसी लाल कपड़े में बांधकर इसको अपने धन रखने के स्थान या फिर तिजोरी में रख लीजिए, इससे आपके धन में वृद्धि होगी और सौभाग्य बढ़ेगा।

  • अगर आप जानकी नवमी के दिन सात सुहागन महिलाओं को अपने घर बुलाती हैं और उनको सुहाग की सामग्रियां जैसे कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां जैसी चीजें उपहार के रूप में देती हैं और उनको खीर खिलाते हैं तो इससे आपको लाभ मिलता है।
  • अगर महिलाएं जानकी नवमी का व्रत रखती है और सुबह के समय स्नान करने के पश्चात भगवान श्री राम जी और माता सीता जी की विधि विधान पूर्वक पूजा करती हैं तो इससे इनका सौभाग्य बना रहता है, आप इस दिन पूरे दिन व्रत रखें और अगले दिन अपना व्रत खोल सकती है।
  • जानकी नवमी के दिन माता सीता की प्रतिमा का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से कीजिए, इससे आप को सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
  • जानकी नवमी के दिन खीर बनाकर देवी सीता को भोग लगाना चाहिए और इसके पश्चात खीर को अपने परिवार के सभी सदस्यों में बाँटें।

  • जानकी नवमी के दिन महिलाएं सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी भी भगवान श्री राम और माता सीता के मंदिर में जाएं और वहां पर देवी सीता को सुहाग की सामग्रियां अर्पित कीजिए।

उपरोक्त जानकी नवमी के कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप यह उपाय करते हैं तो आपको अपने जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होगी और आपका जीवन सुखमय बना रहेगा, जानकी नवमी के दिन विशेष रूप से पूजा आराधना करने से आपकी सभी मुरादें पूरी होंगी और जीवन में सुख सौभाग्य की प्राप्ति होगी, इन उपायों को करने से देवी सीता की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी, जानकी नवमी के दिन सीता स्त्रोत का पाठ करना भी उत्तम माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button