राशिफल

कुमार योग के साथ बने दो अशुभ योग, जानिए किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसको होगा नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार बदलाव होने के कारण ब्रह्मांड में कई शुभ योग और अशुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल के अनुसार ही व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां बदलती हैं। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुमार योग रहेगा, इसके साथ ही 2 अशुभ योग यानी राक्षस और गंड नामक अशुभ योग बन रहे हैं। आखिर इन सभी योगों का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा बेहतर

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में नई खुशियां आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप अपने रिश्तों और कामकाज के बीच तालमेल बनाकर चलेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहने वाले हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात सुनने पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने सभी कामकाज समय पर पूरे कीजिए। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। महत्वपूर्ण कार्य आप समय पर निपटा सकते हैं। खास लोगों से बातचीत हो सकती है, जिनकी मदद से आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस के कार्य से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा शुभ रहेगी। जीवन साथी के साथ आप रोमांस भरा समय व्यतीत करने वाले हैं। प्रेमी वर्ग के लोग अपने पार्टनर के साथ खरीदारी कर सकते हैं। आपकी जिंदगी में कुछ नयापन महसूस होगा। बच्चों को शिक्षकों से तारीफ मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश रहने वाला है। किसी बचपन के दोस्त से मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आप मानसिक रूप से काफी खुश रहने वाले हैं।

धनु राशि वाले लोग अपने कामकाज में पूरा आनंद लेने वाले हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सेहत के लिहाज से समय उत्तम रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लव लाइफ में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे।

कुंभ राशि वाले लोग अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों में अधिक रूचि ले सकते हैं। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों की मदद से आपके रुके कामकाज पुरे होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ नया अनुभव मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। ऑफिस में आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपके सकारात्मक विचार लोगों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई छोटी सी सहायता किसी व्यक्ति के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। इस राशि के विद्यार्थी कठिन विषयों को समझने के नए तरीके तलाश कर सकते हैं। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। बच्चों के साथ आप मनोरंजन के क्रियाकलापों में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को किसी बड़े नुकसान को गुजरना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप वाहन धीमी गति में चलाएं। शादीशुदा जिंदगी की परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। काम के मामले में आप कुछ लोगों से सलाह मांगेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में कोई महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। आप अपने करियर में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। अचानक आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कामकाज अधिक होने के कारण आप घर-परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। आप अपने कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। व्यापार की परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने निजी जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके मन पर किसी बात को लेकर बहुत अधिक बोझ रहेगा। पारिवारिक उलझनों को आप सुलझानें की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का समय ठीक रहने वाला है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस राशि के लोगों को किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेने की आवश्यकता है। कार्यस्थल की परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहने वाली हैं।

तुला राशि वाले लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करने वाले हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। माता-पिता से आपको कोई सरप्राइस मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों का आपके जरूरी कार्यों में सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर थोड़ी चिंता कम हो सकती है। आप अपने कामकाज में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे। सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से दूर रहें।

मकर राशि वाले लोगों का सुख-साधनों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। लेखकों की रचना की प्रशंसा हो सकती है। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। पड़ोसियों के साथ आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। निजी जीवन में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आप अपने कार्यों से काफी संतुष्ट रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपको निवेश करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार करना होगा अन्यथा जल्दीबाजी में आपको भारी नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button