अध्यात्म

वास्तु शास्त्र: घर को खुशहाल बना देंगी मिट्टी की यह चीजें, आर्थिक संकट हो जाएंगे दूर

शास्त्रों में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है जिससे व्यक्ति के जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं, अगर शास्त्रों में बताई गई इन बातों पर व्यक्ति अमल करता है तो व्यक्ति अपने सभी संकट दूर कर सकता है, वास्तुशास्त्र में भी मनुष्य की परेशानियों को दूर करने हेतु बहुत सी जानकारियां बताई गई है, वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में अगर किसी प्रकार का वास्तु दोष होता है तो इसकी वजह से व्यक्ति को परेशानियों से गुजरना पड़ता है, हमारे घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती है जिसकी वजह से हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

आज हम आपको मिट्टी की ऐसी कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अत्यंत शुभ मानी गई है, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इन चीजों को अपने घर में रखते हैं तो इससे घर परिवार की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा, जिससे घर परिवार के लोगों के लिए बेहतर रहेगा।

आइए जानते हैं मिट्टी की कौन सी चीजें घर में ला सकती हैं खुशहाली

मिट्टी की मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि बाजार में मिलने वाली प्लास्टिक ऑफ पेरिस की मूर्तियां भले ही देखने में खूबसूरत और आकर्षित लगती हो परंतु सुख समृद्धि में वृद्धि करने के लिए इन चीजों को घर में लाना उचित नहीं है, वास्तु शास्त्र में इस बात को बताया गया है कि मिट्टी की मूर्ति ही हमेशा पूजा में रखना शुभ मानी जाती है, इसकी वजह से खुशहाली और समृद्धि घर में आती है, इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है।

मिट्टी के गमले

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी के गमले घर में रखना शुभ माना जाता है परंतु आजकल प्लास्टिक के गमले भी बाजार में आने लगे हैं परंतु यह घर परिवार के लिए शुभ नहीं होते हैं, अगर आप अपने घर में मिट्टी का गमला रखते हैं तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और घर परिवार के लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है, अगर आप मिट्टी के गमले में पौधे लगाते हैं तो इससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी।

मिट्टी का घड़ा

मिट्टी का घड़ा घर में रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है, इसके अलावा वास्तुशास्त्र में इससे जुड़े हुए बहुत से नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बहुत ही आवश्यक है, अगर आप अपने घर में मिट्टी का घड़ा रखते हैं तो आप इसको कभी भी खाली ना रखें, घड़े में गर्मियों के मौसम में पानी भर कर रखना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि देवी देवता ऐसा करने से वास करते हैं, अगर आप अपने घर में 12 महीने तक मिट्टी का घड़ा रखते हैं तो सर्दियों के मौसम में भी इस घड़े को भर कर रखिए, आप सर्दियों में मिट्टी के घड़े के अंदर अनाज डाल सकते हैं, लेकिन आप इसको खाली ना रखें अन्यथा आपके घर से सुख समृद्धि चली जाएगी।

मिट्टी का दीपक

जब घर के पूजा स्थल में पूजा किया जाता है तो उस समय के दौरान दीपक अवश्य जलाया जाता है, इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे हैं जो दीपक की तरह लाइट का इस्तेमाल अपने पूजा घर में करते हैं, आजकल के युग में दिए की परंपरा जैसे खत्म ही होती जा रही है, परंतु अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो घर में मिट्टी का दीपक जलाने से घर का वातावरण सकारात्मक बनता है, यदि आप मिट्टी का दीपक शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे जलाते हैं तो इससे भगवान की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है, इसलिए आप मिट्टी का दीपक अवश्य इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button