राशिफल

10 अप्रैल शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा खूब फायदा, वहीं ये लोग रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष के अनुसार शुक्र देवता को समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला माना गया है। आपको बता दें कि शुक्र 10 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में शुक्र देव 4 मई 2021 तक विराजमान रहेंगे। शुक्र की राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ-अशुभ रहेगा।

आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर प्रथम भाव में होगा, जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींच सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर लाभ भाव में होगा, जिसकी वजह से कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने का योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नए-नए कामों की तरफ आपकी रूचि बढ़ सकती है। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर भाग्य भाव में होगा, जिसकी वजह से नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है। यह परिवर्तन आपकी इच्छा अनुसार हो सकता है। कलात्मक क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। पुराने किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर विवाह भाव में होगा, जिसकी वजह से दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपसे बेहद खुश रहने वाला है। व्यापार में साझेदारी करना उत्तम फैसला हो सकता है। आपको इसका बेहतरीन फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर पंचम भाव में होगा, जिसकी वजह से प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों का समय उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। संतान की तरफ से सुख मिलेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर सुख भाव में होगा, जिसकी वजह से घर में सुख-शांति का वातावरण निर्मित होगा। परिजनों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ सकता है। आपको अपने पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर पराक्रम भाव में होगा, जिसकी वजह से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा, जिसकी वजह से सारे काम बनेंगे। काम के सिलसिले में आपकी किस्मत बुलंद रहेगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूती महसूस करेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर धन भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको आर्थिक तौर पर फायदा मिलने के योग हैं। इस समय के दौरान अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के माध्यम से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त करने का मार्ग खुल सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगा, जिसकी वजह से इस समय के दौरान आपको समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश जाने के योग नजर आ रहे हैं। धन से संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर कर्म भाव में होगा, जिसकी वजह से घर-परिवार का वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होगा, जिसकी वजह से खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इसलिए उनका ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे ना बैठें। आपको अपनी मेहनत पर विश्वास करने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर शत्रु भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button