राशिफल

शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों का अच्छा वक्त होगा शुरू, किसका खुलेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 10 अप्रैल 2021 की सुबह 6:26 बजे पर शुक्र ग्रह मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं यह परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ-अशुभ साबित होगा।

आइए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपने शत्रुओ को परास्त करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा साबित होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। किसी बड़े व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र का गोचर भाग्य भाव में होगा, जिसकी वजह से भाग्य में उन्नति के योग हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य और भाइयों के सहयोग से आपको किसी काम में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से सभी चिंता दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। सरकारी कामों में अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आपको किसी बड़े कार्य का भारी मुनाफा मिल सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कामों में फायदा मिलेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन हर तरह से लाभदायक सिद्ध होगा। मकान वाहन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों या संबंधियों से कोई सुखद समाचार मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आप सबसे आगे रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। रुके हुए कार्य गति पर आ सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुक्र के गोचर की वजह से अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर रहेंगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता है। आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर मिला-जुला फल प्रदान करने वाला है। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी जरूरी काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप अपने खान-पान पर थोड़ा लगाम रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर सामान्य फल प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी परंतु कई कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण मानसिक चिंता अधिक रहेगी। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर ठीक नहीं है। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलें बाहर ही सुलझा लीजिए। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर मध्यम फलदायी रहने वाला है। आर्थिक रूप से तो उन्नति मिलेगी परंतु स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, विशेषकर दाहिनी आंख पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कार्य सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button