राशिफल

22 जून शुक्र करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 7 राशियों को होगा फायदा, हर तरफ से आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं जिसकी वजह से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 22 जून 2021 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं और यह इस राशि में 17 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आपकी राशियों का हाल कैसा रहेगा।

आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का गोचर किन राशि वालों के लिए रहेगा फायदेमंद

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शानदार परिणाम लेकर आएगा। इस समय के दौरान आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ लाभकारी साबित होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना हो सकती है। परिजनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। विदेश संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। आमदनी बनी रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरपूर रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर आर्थिक लाभ दिला सकता है। इस अवधि के दौरान धन प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा मिलेगा। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर शुभ साबित होगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। इस समय के दौरान करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर हाथ सामने आ सकते हैं। इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। विदेशी संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले कारगर साबित होंगे। इस समय के दौरान कामकाज में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर शुभ साबित होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक आपकी कोई योजना सफल नहीं हो पाएगी जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जरूरतों की चीजों में अधिक धन खर्च होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। अत्यधिक यात्रा के कारण शरीर में थकान महसूस कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं इसलिए आपको काफी संभल कर रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

धनु राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि यह नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई उन्नति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। गलत कामों से दूर रहें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मकान बनाने का सपना जल्द ही पूरा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button