राशिफल

आज सुबह मिथुन राशि में आ गए शुक्र, जानिए आपकी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो शुक्र ग्रह को सुख, संपत्ति, धन, सौंदर्य का कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में कई प्रकार के फायदे देखने को मिलते हैं। व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलती है, परंतु इसकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सुबह शुक्र राशि ग्रह ने अपनी राशि बदल ली है। शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह 31 अगस्त की देर रात 2:03 बजे तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। आखिर शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है? किसको शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको अशुभ फल मिलेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि के अनुसार जाने।

आइए जानते हैं शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि में शुक्र ग्रह तीसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आप अपने जरूरी कामकाज पूरे कर सकते हैं। आप अपनी बातों को बेहतर ढंग से दूसरों के सामने रख पाएंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे।

वृषभ राशि में शुक्र ग्रह दूसरे स्थान पर गोचर कर चुकें हैं। जिसकी वजह से आपको धन लाभ मिल सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको कई क्षेत्रों से अच्छा फायदा मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों के पीछे रुचि बढ़ेगी। संतान से आपको सुख और आनंद मिलेगा। जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन राशि में शुक्र पहले स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपके जीवन की परिस्थितियां अच्छी रहेंगीं। नौकरी के क्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको वाहन सुख मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से अच्छे जीवन साथी की तलाश कर रहे थे, उनको शीघ्र ही अच्छा जीवन साथी मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि में शुक्र ग्रह दसवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपको अपने करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को शीघ्र ही पूरा कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरक्की से आपका मन काफी खुश होगा। जीवन साथी से आपको सुख मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपका भाग्य मजबूत रहेगा।

तुला राशि में शुक्र ग्रह नवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप अपने मनचाहे कार्य सफल करेंगे। आपको अपने कामकाज का अच्छा फायदा मिलेगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि में शुक्र ग्रह छठे स्थान पर गोचर कर चुके हैं, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बनेंगे। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। भाइयों की तरक्की हो सकती है। शुक्र के शुभ प्रभाव की वजह से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि में शुक्र ग्रह पांचवें स्थान पर गोचर कर चुका है, जिसकी वजह से आपको सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने जीवन में तरक्की हासिल करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ सकती है। परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहेगा। आप अपने कामकाज में नए-नए तरीके अपनाएंगे, जिसका आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं।

मीन राशि में शुक्र ग्रह चौथे स्थान पर गोचर कर चुके हैं, जिसकी वजह से आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि वाले लोगों को भूमि, भवन और वाहन से संबंधित सुख की प्राप्ति हो सकती है। कुछ प्रभावशाली लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। शुक्र के शुभ प्रभाव की वजह से आपको फायदे के कई स्रोत हासिल होंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की स्थिति

कर्क राशि में शुक्र ग्रह बारहवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपको अपने कामकाज के मामलों में कोशिश जारी रखनी होगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आप जोश में आकर कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी से भी अधिक उम्मीद लगाकर ना बैठें। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी आ सकती है। समय रहते आपको फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि में शुक्र ग्रह ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपको हर क्षेत्र में बुद्धिमानी का प्रयोग करने की जरूरत है। आप अपनी आमदनी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके विचारों में नकारात्मकता देखने को मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य असफल हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। निजी जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहे।

वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह आठवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जिसकी वजह से आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु आपको अपने खाने-पीने की आदतों पर थोड़ा ध्यान देना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल में किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आपको अपने जरूरी कामों में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

धनु राशि में शुक्र ग्रह सातवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं जिसकी वजह से आपको जीवन साथी के बीच तालमेल बनाए रखने की जरूरत है, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगें। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। इस राशि के लोगों को इस समय के दौरान कोई भी नया कार्य आरंभ करने से बचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button