राशिफल

आज प्रदोष व्रत पर बन रहा विष्कुम्भ और प्रीति योग, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभ-अशुभ फल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इनको इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज प्रदोष व्रत है। आज शनिवार होने से इसको शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की पूजा की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज प्रदोष व्रत पर विष्कुंभ योग के बाद प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहेगा। अपने सोचे हुए काम पूरा कर सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे। काफी लंबे समय बाद किसी मित्र से बात करके आप का मन काफी हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आप हर काम चुटकियों में हल कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्तो में मजबूती बरकरार रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद साबित होगा। खास लोगों से प्रेरणा मिल सकती है। बिजनेस में दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपके दिमाग में कुछ नए आइडिया आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोग खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप जिस काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। बिजनेस में सुधार आने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ योग अच्छा परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों का समय बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में जूनियर आपकी पूरी सहायता करें। प्रेम के रिश्तो में सुधार आने के योग हैं। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी मजबूत नजर आ रहा है। आप सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर चलेंगे। खास लोगों से मुलाकात होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आमदनी में बढ़त होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार में बरकत होगी। किसी महिला मित्र की तरफ से फायदा मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को सरकारी कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। तरक्की के मार्ग खुलते हुए नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को मिला-जुला फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। कैरियर को लेकर आप काफी सोच-विचार करेंगे। बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोग कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में डील अटक सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। किसी बात को लेकर अधिक टेंशन बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है परंतु आप अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button