अध्यात्म

अगर सपने में दिखाई दें ये चीज़ें तो समझ जाइए घर में बहुत जल्द होने वाली है धन की बरसात, जानें

हर व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई घटना घटती ही है। भारत में धर्म को बहुत ज़्यादा महत्व दिया जाता है, इसलिए किसी भी घटना को धार्मिक दृष्टि से जोड़कर देखा जाता है। अगर किसी के साथ बहुत अच्छा होता है तो यह कहा जाता है कि उसने जीवन में कोई अच्छा कर्म किया होगा इसलिए उसके साथ यह हो रहा है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के साथ कुछ बुरा हो जाता है तो लोग यह कहते हैं कि इसे इसके बुरे कर्मों की सज़ा मिल रही है।

हालाँकि सच्चाई क्या होती है, किसी को नहीं पता होता है। लेकिन यह सच है कि इंसान को उसके कर्मों की सज़ा यहीं भुगतनी पड़ती है, अच्छे कर्म करने वाले के साथ अच्छा होता है और बुरे कर्म करने वाले के साथ बुरा होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार किसी भी व्यक्ति का भाग्य उसके कर्मों के आधार पर तय किया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सभी दिनों को देवी-देवताओं को समर्पित किया गया है। रविवार का दिन सूर्य देवता को तो सोमवार का दिन भगवान शिव को। वहीं शुक्रवार का दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी को।

धन दौलत की महत्ता के बारे में आज किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। धन-दौलत आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ बन गया है। बिना इसके आज किसी का काम नहीं चल सकता है। धार्मिक लोग धनवान बनने के लिए धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन करते हैं। जबकि धर्म में आस्था ना रखने वाले लोग धनवान बनने के लिए कुछ और करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि जिसके ऊपर भी पड़ जाती है, उसके जीवन के सारे कष्ट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

सपने में मिलते हैं अच्छे और बुरे संकेत:

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं जीवन में घटने वाली हर घटना को धार्मिक दृष्टि से जोड़कर देखा जाता है। यहाँ सपने को भी धार्मिक दृष्टि से जोड़कर देखा जाता है। हर व्यक्ति को सपने आते हैं, धार्मिक दृष्टि से हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है। सपने में कई बार अच्छे संकेत मिलते हैं तो कई बार बुरे संकेत मिलते हैं। इन संकेतों के कई मतलब होते हैं। इनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ होते हैं। सपने के इन संकेतों को देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आने वाले समय में आपके साथ अच्छा होगा या बुरा।

जानिए शुभ संकेतों के बारे में:

*- अगर कोई व्यक्ति सपने में बार-बार पानी, हरियाली, लक्ष्मी जी के वाहन को देखता है तो समझ जाना चाहिए कि उसके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा है। बहुत जल्दी ही वह व्यक्ति धनवान बनने वाला है।

*- सुबह आँख खोलते ही अगर शंख और मंदिर के घंटियों की आवाज़ सुनाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा लगातार होने पर यह माना जाता है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।

*- अगर आपको हंस और पुष्पमाला जैसी चीज़ें सुबह-सुबह दिखती हैं तो आप समझ जाइए कि बहुत जल्दी ही आपको कोई ख़ुशी मिलने वाली है। यह ख़ुशी किसी भी तरह की हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button