अन्य

मोटापे को चुटकियों में दूर कर देगा लाल रसीला तरबूज, जाने इसके 7 बेहतरीन लाभ

गर्मी के सीजन में तरबूज बहुत बिकते हैं। ये गर्मी का फल होता है। इसे गर्मियों में जरूर खाना चाहिए। तरबूज में 90 फीसदी पानी होता है। ऐसे में ये गर्मी में आपको डीहाइड्रेट होने से बचाता है। तरबूज के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें आपको विटमिन सी, विटमिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटमिन बी1, विटमिन बी5, विटमिन बी6 जैसे पोषक तत्व मिल जाते हैं। तरबूज को यदि दोपहर में खाया जाए तो ये सबसे अधिक फायदा करता है। वहीं रात में इसे नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको तरबूज खाने के कुछ जबरदस्त फायदे बताने जा रहे हैं।

दिमाग कूल रखे

यदि आप मानसिक तनाव में रहते हैं या आपको अधिक गुस्सा आता है तो तरबूज खाना चाहिए। इससे आपका मन शांत और स्थिर रहेगा। इसकी वजह ये है कि तरबूज ठंडी तासीर का होता है। इसलिए जब हम इसे खाते हैं तो दिमाग को रीलैक्स करने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं।

कब्ज दूर करे

यदि आपको खाना ठीक से पचता नहीं है तो तरबूज खाना शुरू कर दें। तरबूज पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। ये पेट से जुड़ी तकलीफों जैसे कब्ज, गैस, पेट की सूजन इत्यादि को जड़ से मिटा देता है। इसलिए आप रोज दोपहर में तरबूज का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में लाभ

डायबिटीज के मरीजों की शुगर बढ़ जाती है। ऐसे में तरबूज खाकर उन्हें इसे कंट्रोल में रखना चाहिए। तरबूज में विटामिन ए, बी, सी और लौहा काफी होता है। ऐसे में तरबूज बॉडी की ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करते रहना चाहिए।

दिल को हेल्थी रखे

बहुत कम लोग जानते हैं कि तरबूज खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। ये हमारे शरीर के गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। नतिजन हमे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं रहती है। इसलिए हार्ट के मरीजों के लिए ये वरदान से कम नहीं है।

स्किन चमकाए

यदि आप अपनी स्किन में ग्लो लाना चाहते हैं तो आपको रोज तरबूज का सेवन करना चाहिए। दरअसल तरबूज में लाइकोपिन नामक तत्व होता है। ये स्किन की चमक को बढ़ाता है। इससे आपकी स्किन हेल्थी रहती है। वहीं तरबूज में मौजूद पानी आपको हाइड्रेट भी रखता है। इससे भी स्किन हेल्थी रहती है।

वजन घटाए

वजन कम करने के लिए तरबूज बेस्ट फल माना जाता है। ये भले स्वाद में मीठा हो, लेकिन इसमें कैलोरी कम होती है। वहीं इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है। पाचन भी सुधरता है। इसलिए वेट लॉस करने के लिए तरबूज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हड्डियां मजबूर करे

तरबूज खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूर बनती है। दरअसल तरबूज में पोटैशियम काफी मात्रा में होता है। ये आपके इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को सुधारता है। इसलिए इसे खाने से आपका शरीर मजबूत बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button