राशिफल

साप्ताहिक राशिफल : इन 3 राशिवालों के आ गए अच्छे दिन, अब जम कर बरसेगा पैसा, खुले किस्मत के ताले

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 6 अगस्त से 12 अगस्त तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह अकारण किसी चिन्ता के कारण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में संभलकर चलने की सलाह है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। विरोधी रुकावट डाल सकते है। कोई बड़े नुकसान की आशंका है, सावधान रहें। ज्यादा पैसा कमाने के लालच से बचें। किसी चिंता का निवारण होगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा भी देंगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच संबंध चरम पर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आपके साधारण काम से भी कार्यक्षेत्र पर भारी असर पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है, लापरवाही से अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे आपका नुकसान हो सकता है। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा। क्रोध पर संयम रखें। घर में या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में खुशी की स्थिति होगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय कर रहे हैं उनको व्यवसाय में धन प्राप्ति होगी और सफलता भी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत में तंदुरूस्ती बनी हुई होगी। जिससे आप प्रसन्न होगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्सामह से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें।

प्यार के विषय में : प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ के विषय में : खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपके आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे इस सप्ताह धन का खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। रणनीति से आगे बढने से फायदा हो सकता है। स्वयं के क्रोध पर बहुत ही नियंत्रण रखना होगा। विचारों की गजब की क्षमता का विकास आपको आगे बढने की कामयाबी दिला सकता है। विशेष उत्पाद की और झुकाव बढकर लाभ होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।

करियर के विषय में : सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। विदेश से आपको समाचार मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें, मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत भागदौड़ और मेहनत के साथ होगी। आपका पढ़ने में मन लगेगा। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। बिजनेस में नए सौदे होंगे। पैसों के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कार्यस्थल पर सबकुछ आपकी पहुंच में हो सकता है और आप अपने लिए उचित माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे।

प्यार के विषय में : रिश्तों में मधुरता आयेगी। लवमेट मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को विनम्रता से वस्त्र का दान करें ।

करियर के विषय में : काम-धंधा और नौकरी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। लेकिन अस्वस्थता के कारण मानसिक तनाव-दबाव भी रहेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। समय खुशनुमा और बेहतर परिणाम देने वाला है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। विचारों के क्रियान्वयन के लिए स्वतंत्र हैं। जीवन में प्रेम आनंद एवं शांति रहेगी। आप अपनी संस्था के काम-काज को बढ़ाने के लिए कहीं दूर-दराज के क्षेत्रों में दौरे में जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको कुछ ऐसे मौके होगे जिनसे लाभ लेने की तमन्ना बढ़ी हुई होगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

करियर के विषय में : रोजगार में इस सप्ताह कुछ आकस्मिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए यह सप्ताह के लिए अच्छा नहीं है, मानसिक तनाव रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका यह सप्ताह मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें। लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। ऐसे काम हाथ में लेंगे जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है।

प्यार के विषय में : अपने अहम को रिश्ते में न पनपने दें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : कम्प्यूटर और उससे जुड़े सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आने वाला सप्ताह शुभफलदायी है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। दैनिक कार्यों में अनियमितता बनेगी। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग आगे बढ़ेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आप एक जॉब कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको जॉब में पदोन्नति की संभावना है। आपके दाम्पत्य जीवन में और अधिक मधुरता आएगी, परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। सक्रियता बनाए रखें। आपका नसीब आपके साथ बना रहने वाला है। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। आपके व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छा लाभ होता नजर जाएगा। निजी जीवन में सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी धन लाभ होने के योग आपके लिए बन रहे हैं। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी या प्रेमिका को कोई बड़ी सरप्राइज पार्टी दे सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के विरोधियों से मुकाबला करने में आप सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत भी कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के भी योग बन रहे हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपको सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। नए रोजगार के अवसर प्राप्त किए जाएंगे, साथ ही आर्थिक परिस्थितियों को भी मजबूत किया जाएगा। सामाजिक दायित्वों को पूरा किया जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में व्यस्त रहोगे। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह अपने कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है और आप उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। भविष्य के लिए वित्तीय योजना बनाने का यह अच्छा समय है।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बदलाव से एलर्जी या गले के रोग हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कारोबार में किया गया निवेश आपके लिए बड़ा धन लाभ दे सकता है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। मन में उत्साह बढ़ेगी साथ ही नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को गलतफहमी हो सकती है शॉर्टकट यूज ना करें। आपके अटके हुए सारे काम फिर से शुरू हो सकते है। कुछ पुराने दोस्तों से संपर्क किया जा सकता है। खाना पकाने की आदतों में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बार-बार मौके दोहराए जाएंगे। जीवन की दिशा एक नई मोड़ बदल जाएगी। इस सप्ताह आप परिश्रम से ही अपनी बाधाओं को दूर कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी या जीवनसाथी को कोई फरमाइश भी रख सकते हैं जिसे आप को पूरा करना होगा।

करियर के विषय में : नौकरी या बिजनेस के कारण निवास स्थान से दूर जाने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व निवेश से लाभ होगा। नई नई योजनाएं बनेंगे। मानसिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। घर पर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार- में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी से बेइंतहा प्रेम करते है तो, आप की उन से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी के इच्छुक जातकों को प्रगति के स्वर्णिम अवसर मिलेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के प्रमोशन की संभावना प्रबल बनेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। सामान्य बीमारियां आपको चिंतित बना सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button