राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: भोले बाबा की कृपा से इन 5 राशिवालों का बन रहा राज योग, सभी दुखों का होगा अंत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 13 अगस्त से 19 अगस्त तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपका उत्साह और जोश एकदम शिखर पर रहने के आसार हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी सोच और विचार में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी। अच्छी खबर से खुशी मिलेगी। पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। कोई ऐसी नई बात सीखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी।

प्यार के विषय में : जो जातक अपने जीवन में किसी साथी के आने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : इन दिनों में आपको वात रोग हो सकते हैं। भोजन में भी सावधानी रखें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धन एवं यश मिलने की संभावना रहेगी। इस सप्ताह आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। ऐसी जानकारी जाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी, खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। कारोबार बढ़ाने की कोशिश में भी आपको सफलता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : ऑफिस या फील्ड का माहौल आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थकावट रहेगी। आराम करें नहीं तो परेशानी भी हो सकती है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके लिए यह सप्ताह चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा। आपको सर्तक रहकर सावधानी से आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपके संकट में पड़ने की संभावना है। विचारों की दृढ़ता और आंतरिक मजबूती के साथ आपको आगे कदम रखना होगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपका जिद्दी रवैया होगा और जब तक आप इसे हासिल न कर लें तब तक पीछे नहीं हटेंगे। परिवार में कलह बढ़ सकता है इसलिए बातचीत में तीखें शब्द और व्यवहार में गरम तेवर अपनाने से बचना होगा। सप्ताह के अंत तक सारी समस्याएं धीरे-धीरे हल होती नजर आएंगी और कई नई दिशाओं में काम करने की जानकारी हासिल होगी।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी से या जीवनसाथी से जितना हो सके, प्रेम से बात करे नहीं तो आप दोनों के बीच वाद-विवाद होना संभव है।

करियर के विषय में : छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, आगे की योजना बनाने के लिए शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि योग-ध्यान के जरिए आप इस तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह व्यापार में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। रचनात्मकता और सकारात्मकता को मजबूत किया जाएगा। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। अगर अतीत में आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं। आपकी किस्मत चिट फंड या जुए के किसी अन्य रूप में आपको वितीय लाभ पंहुचा सकती है। बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे फायदा देंगे।

प्यार के विषय में : दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर न निकालें। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। निवेश सोच-समझकर करें। सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी और माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आस्था, अध्यात्म और संस्कारों को बल मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आएंगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा वक्त व्यतीत होगा। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय बहुत ही उत्तम है। व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़े के लिए यह सप्ताह बहुत लाभकारी है। इस सप्ताह आपको अपना सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अनियमित दिनचर्या और मौसम के कारण आपकी सेहत कमजोर हो सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे, सामाजिकता एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। अचानक कोई अच्छी खबर या आइडिया आपको मिल सकता है। आप अपने करीबी दोस्तों में से एक से कुछ अच्छी खबर प्राप्त कर सकते हैं। आपको सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। लेकिन आप को दूसरों को ठेस पहुंचाने जैसी बातों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती हैं। आपकी किस्मत तेजी से चमकने लगेगी क्योंकि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा सबसे अधिक रहने वाली है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। आप भावनाएं समझने और समझाने में सफल रहेंगे।

करियर के विषय में : बेरोजगार जातकों को इस समय रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जायेंगी।

हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। भाग्य की अपेक्षा मेहनत पर जोर दें, विभिन्न स्त्रोतों से लाभ के संकेत हैं। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। सोचे हुए पुराने काम इस सप्ताह शुरू हो सकते हैं। आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे और घरवालों से आपको खूब प्यार मिलेगा। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। निजी कामों की उलझनों में पड़ कर अपनी एकाग्रता न टूटने दें। पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी से आप जो चाहते हैं, उसकी मांग और जिद न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : हाथ-पैर दर्द हो सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए यह सप्ताह उत्साह से भरपूर होगा क्योंकि आपके सारे अधूरे काम अब पूरे होंगे और बिगड़े काम बनते नजर आऐंगे। यदि आप अपने जीवन में किसी तरह का परिवर्तन करना चाहते हैं तो तुरंत कदम उठाने से लाभ होगा। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव करके आॅफिस में पदोन्नति हासिल करेंगे और आपके नए विचारों की प्रंशसा होगी। अपना मन बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें।

प्यार के विषय में : पार्टनर की बातों को दिल से ना लगाएं। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों को सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से समय अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह शेयर बाजार या सट्टे लॉटरी में निवेश करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। मन्त्र विज्ञान व गूढ़ विज्ञान के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह सप्ताह काफी श्रेष्ठ हो सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी के अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करने के आसार हैं। आप दोनों के संबंधों में मिठास घुली रहेगी। आपके स्वभाव और व्यक्तित्व से सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्यार भरी बातें होंगी। समय सुकून से बीतेगा।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से मेहनत करवाने वाला सप्ताह रहेगा।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की वस्तुओं पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। चटपटी मसालेदार चीज़ों से परहेज ही बेहतर होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पूरे सप्ताह आपको संभलकर रहना होगा। कामकाज में लापरवाही से कोई बडा नुकसान होने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। प्रमोशन के चांस भी बनेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में भी समय अच्छा है। किसी को राय देने से बचें। दूसरों के कामों में दखल न दें। अपनी प्लानिंग या कोई राज की बात भी किसी से शेयर न करें। माता-पिता की सेहत अगर गड़बड़ चल रही है तो इस सप्ताह सेहत में सुधार हो सकता है। किसी लंबी यात्रा को जाने की संभावना है, इस यात्रा के दौरान आपको बड़ा फायदा भी होने वाला है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों को सामान्य रखने लिए और परिश्रम करना होगा।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना बन रही है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह भाग्य का भरपूर सहारा मिलने वाला है। व्यापार व कार्य क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह आप कर पाएंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में कुछ विवाद हो सकता है। आर्थिक लेनदेन करने के लिए यह सप्ताह उचित है इसलिए लंबे निवेश का मार्ग चुने जिससे अचानक धन लाभ होगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के मध्य संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : आपके जोड़ों में दर्द रह सकता है। खान पान का खास ध्यान रखें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। आपको आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी परन्तु अगर आप नई प्रॉपर्टी लेने के लिए सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल नहीं है। इस सप्ताह आप बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, काम की वजह से घर से दूर जाना पर सकता है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इस सप्ताह इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम के मामलों में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

करियर के विषय में : समाज में आपका रुतबा कायम रहेगा और करियर क्षेत्र में भी आप लाभान्वित होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button