अध्यात्म

4 अगस्त से भाद्रपद हो गया शुरू, इस महीने भूलकर भी ना करें ये काम अन्यथा होगा नुकसान

हिंदू पंचांग के अनुसार 4 अगस्त 2020 से भाद्रपद यानी भादो का महीना शुरू हो गया है और यह 2 सितंबर 2020 तक चलेगा। भादो का महीना बेहद विशेष माना जाता है। भाद्रपद के महीने में शुभ परिणाम देने वाले व्रत आते हैं। अगर व्यक्ति इन व्रत को करता है तो उसको अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। भादो के महीने में बहुत से बड़े त्यौहार और व्रत आते हैं, जिसकी वजह से इस महीना का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। आपको बता दें कि आकाश में पूर्व आया उत्तरा भाद्र पद नक्षत्र का योग बनने की वजह से इस महीने को भाद्रपद कहा जाता है। भाद्रपद के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है। अगर शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भादो के महीने में ऐसी कुछ चीजें हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से नुकसान हो सकता है।

आइए जानते हैं भादो मास में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

चावल

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भाद्रपद के रविवार को चावल का सेवन करना ठीक नहीं माना गया है क्योंकि इससे शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दही

भादो के महीने में आप भूल कर भी दही का सेवन ना करें, इसके अलावा आश्विन माह में दूध और कार्तिक माह में दालों का सेवन करना वर्जित माना गया है। भादो के महीने में ब्लड प्रेशर जैसी समस्या अधिक होती है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा।

गुड़

शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद के महीने में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अलावा अगर मनुष्य दीर्घायु और पुत्र की प्राप्ति करना चाहता है तो ऐसी स्थिति में तेल का सेवन भादो के महीने में मत कीजिए।

जानिए भादो माह में किन चीजों का सेवन करना होता है शुभ

  • अगर आप शारीरिक शुद्धता प्राप्त करना चाहते हैं तो भादो के महीने में पंचगव्य यानी दूध, दही, घी, गोमूत्र ,गोबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है तो ऐसी स्थिति में आप भाद्रपद में दूध का सेवन करें, इससे संतान प्राप्ति और वंश की वृद्धि होगी।
  • अगर आप पुण्य फल की प्राप्ति करना चाहते हैं तो भादो में एक समय ही भोजन करें।

  • भादो के महीने में अगर आप तुलसी का सेवन करता है करते हैं तो यह बहुत ही शुभकारी माना गया है। आप चाहे तो दूध या फिर चाय में तुलसी का पत्ता डालकर प्रयोग कर सकते हैं, इसके अलावा अगर आप तुलसी का पत्ता श्री कृष्ण जी को अर्पित करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

उपरोक्त भाद्रपद महीने में आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए और कौन सी चीजों का सेवन करना शुभ है? इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि सावन के महीने में गणेश चतुर्थी के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव। कजरी महोत्सव। कलंक चतुर्थी इत्यादि व्रत आते हैं. जिसके कारण यह महीना बहुत ही विशेष माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने को लेकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button