राशिफल

राशिफल 24 जनवरी: आज बजरंगबली इन 6 राशि वालों के कष्ट करेंगे दूर, करियर में मिलेगा लाभ

आज हम आपको मंगलवार 24 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आज आपको बड़ों के आशीर्वाद से कामकाज में सफलता मिलेगी। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप कुछ नए काम शुरू करने का सोच विचार कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप काफी लंबे समय से जिस कार्य को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं लेकिन पैसा आने के साथ-साथ खर्चे में भी वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आपको पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित हो सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने की वजह से चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा करना होगा। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। निजी जिंदगी में जो भी समस्याएं चल रही थीं। उनसे छुटकारा मिलेगा। आप अपने प्रयासों से अपने क्षेत्र में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी खास नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। करियर की दिशा में बदलाव लाने में कोई खासा लाभ नहीं मिलेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र और परिवार दोनों के बीच तालमेल बनाए रखेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लीजिए इससे आपको फायदा मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज में पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। माता का भाग्य बहुत प्रबल है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलाएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक रहने वाले हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप कोई भी जोखिम भरा काम हाथ में मत लीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं इसलिए आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button