अध्यात्म

द्रोपति ने महिलाओं के बारे में बताई थी कुछ खास बातें, भूलकर भी महिलाएं ना करें ये काम

किसी भी परिवार में महिला का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि एक महिला ही पूरे परिवार की देखरेख करती है पूरे परिवार को संभालना और अपनी गृहस्थि व्यवस्थित तरीके से चलाना स्त्री के हाथ में ही होता है शास्त्रों में महिलाओं के संदर्भ में बहुत सी बातों की व्याख्या की गई है अगर घर की महिला अच्छे आचरण वाली होती है तो उसके सद्गुणों की वजह से पूरा घर महक उठता है और घर परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहती है इस तरह की महिलाओं की वजह से पूरे परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहता है परंतु अगर कोई महिला अच्छे आचरण की ना हो तो इसकी वजह से पूरे घर परिवार को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है महाभारत में द्रोपदी ने सत्यभामा को महिलाओं से जुड़ी हुई कुछ खास बातों के बारे में बताया था अगर महिलाएं इन बातों पर ध्यान देती है तो वह हमेशा अपने पति को खुश रख सकती हैं और अपना घरेलू जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत कर सकती है आज हम आपको इन्हीं बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो सभी महिलाओं को जानना जरूरी है ताकि वह अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत कर सकें।

आइए जानते हैं द्रोपति ने महिलाओं के बारे में कौन सी खास बातें बताई थी

पति को अपने वश में नहीं रखना चाहिए

द्रोपति ने सबसे महत्वपूर्ण बात महिलाओं के लिए यह बताई थी कि कभी भी महिलाएं पति को वश में करने के लिए तंत्र मंत्र औषधि आदि का इस्तेमाल ना करें क्योंकि कभी भी प्यार छल कपट से प्राप्त नहीं किया जाता यदि ऐसा किया जाए तो प्रेम कभी स्थाई नहीं रह पाता है इसके बारे में जैसे ही पति को पता लगता है तो उनका वैवाहिक जीवन खराब हो जाता है।

हमेशा अच्छी बातें करना

महिलाओं को अपने पति से हमेशा अच्छी बातें करनी चाहिए जिससे उनके पति को खुशी मिल सके, भूलकर भी महिलाओं को ऐसी बातें करने से बचना चाहिए जिनसे किसी का अपमान हो या किसी को दुख मिले।

ससुराल के रिश्तो के बारे में जानकारी होना

जो महिलाएं समझदार होती है वह हमेशा अपने परिवार और रिश्तो के बारे में पूरी जानकारी रखती है क्योंकि अगर महिलाएं एक भी रिश्ता भूल जाए तो इससे संबंध बिगड़ने की संभावना अधिक रहती है।

बुरे आचरण वाली महिलाओं के साथ ना रहे

अगर महिलाएं अपना पारिवारिक जीवन सुखी पूर्वक और अच्छी तरह से व्यतीत करना चाहती हैं तो उनको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप बुरी आचरण वाली और चरित्रहीन महिलाओं से जितनी दूरी रखें उतना ही अच्छा है अन्यथा अगर आप इस तरह की महिलाओं के साथ सम्बन्ध रखेगी तो आपका घरेलू जीवन संकट में आ सकता है।

आलस दूर रखें

महिलाओं को कोई भी कार्य करने के लिए आलस नहीं करना चाहिए सही समय पर सभी कार्य पूरे करने चाहिए ताकि उसका समय बर्बाद ना हो, यदि महिलाएं ऐसा करती हैं तो इससे पति और पत्नी के बीच आपसी प्रेम मजबूत बनते हैं।

दरवाजे पर खड़ा नहीं होना चाहिए

महिलाएं सभ्य की निशानी मानी गई है इसलिए उनको बार-बार दरवाजे या फिर खिड़की पर खड़े नहीं होना चाहिए क्योंकि इस तरह की आदतों की वजह से महिलाओं को गलत दृष्टि से देखा जा सकता है।

अजनबी से बात ना करें

महिलाओं को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आप किसी भी अजनबी व्यक्ति से बातचीत ना करें क्योंकि यह अच्छा नहीं माना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button