अध्यात्म

गोमती चक्र के चमत्कारी उपाय, इसके आसान उपाय खत्म करते हैं जीवन का हर दुख

गोमती चक्र (Gomati Chakra) की तुलना भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से की जाती है। इसे इसका सूक्ष्म स्वरूप भी माना जाता है। मान्यता है की ये गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। यह जिस घर में होता है वहां लक्ष्मीजी निवास करती हैं।

गोमती चक्र सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसमें बेहिसाब शक्तियां होती है। कई लोग इसे चमत्कारी चक्र भी कहते हैं। इसके कुछ खास उपायों को आजमाने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती है।

घर का वास्तु दोष दूर करे

वास्तु दोष घर में कई समस्याओं को जन्म देता है। ऐसे में आप गोमती चक्र का इस्तेमाल कर इस वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं। आपको बस घर बनाने के पहले नींव में 11 गोमती चक्र दबाकर रखना है। यदि मकान पहले से बना है तो कोई एक टाइल्स निकलकर वहां भी इन्हें रख सकते हैं। इससे घर की सभी समस्याएं दूर होती है।

बच्चों की पढ़ाई में फायदा करे

यदि किसी बच्चे का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग रहा है तो गोमती चक्र आपकी मदद कर सकता है। बच्चे को सोमवार के दिन भगवान शिवजी के मंदिर भेजें। यहां उसे शिवलिंग पर जल के साथ 11 गोमती चक्र अर्पित करने को कहें। अब इन गोमती चक्रों को एक लाल रंग के कपड़े में बांध बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में रख दें। इससे वे पूर्ण एकाग्रता के साथ पढ़ पाएंगे।

मैरिड लाइफ हैप्पी बनाए

शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम्स का आना आम बात है। लेकिन ये समस्याएं कुछ ज्यादा हो तो इसका उपाय करना पड़ता है। गोमती चक्र आपकी मैरिड लाइफ की दिक्कतों को दूर कर सकता है। इसके लिए आप 11 सिद्ध गोमती चक्र लें और उसे एक सफेद कपड़े में बांध दें। इसके बाद इस पोटली को कहीं दूर दक्षिण दिशा में फेंक दें। पति-पत्नी की सभी प्रॉब्लम्स का दी एंड हो जायेगा।

करियर को बेहतर बनाए

यदि आपका करियर आगे नहीं बढ़ रहा या पसंद की जॉब नहीं मिल रही तो 11 सिद्ध गोमती चक्र आपकी हेल्प कर सकते हैं। इन्हें आप इंटरव्यू के समय अपने साथ ले जाएं। इससे आपको जॉब मिल जाएगी। वर्क प्लेस में इसे रोज साथ ले जाने से प्रमोशन मिल सकता है।

मन पसंद शादी के लिए

यदि आप कुंवारे हो या आपको अपना पसंद का साथी नहीं मिल रहा है तो गोमती चक्र आपकी समस्या सुलझा सकता है। आप बस 11 सिद्ध गोमती चक्र लें और उन्हें एक लाल कपड़े में बांध दें। फिर इस पोटली को किसी पीपल के पेड़ पर लटका दें। ऐसा करते समय भगवान से मन में अपने पसंदीदा साथी की मांग करें। आपको आपका प्यार या पसंद का जीवनसाथी मिल जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button