अध्यात्म

कुबेर देवता को प्रसन्न करने के चमत्कारिक मंत्र, धन की कमी होगी दूर, हो जाएंगे मालामाल

वर्तमान समय में लोगों की सबसे पहली जरूरत पैसा है, पैसा कमाने के लिए व्यक्ति ना जाने क्या-क्या करता है परंतु लाख कोशिश करने के बावजूद भी उसको पैसा कमाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, अगर आप चाहते हैं कि आप अपने जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर कर सके तो इसके लिए माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना बहुत ही जरूरी है परंतु कई बार देखा गया है कि माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करने के बावजूद भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिल पाता है, इस स्थिति में आप कुबेर देवता को प्रसन्न कर सकते हैं, कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है पृथ्वी लोक की समस्त धन संपदा का स्वामी कुबेर देवता को ही माना गया है, कुबेर देवता भगवान शिव जी के परम सेवक थे भगवान कुबेर धन के अधिपति है, इसी वजह से इनको मंत्रो की साधना से प्रसन्न किया जा सकता है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कुबेर देवता पूर्व जन्म में चोर हुआ करते थे और यह मंदिरों की धन संपदा को चोरी किया करते थे, कुबेर देवता एक रात भगवान शिव जी के मंदिर में चोरी करने के लिए गए थे, उस समय काफी अंधेरा था जिसकी वजह से कुबेर देवता को अंधेरे में कुछ भी नजर नहीं आ रहा था, तब ऐसे में उन्होंने चोरी करने के लिए एक दीपक जला दिया था, दीपक के प्रकाश से कुबेर देवता को मंदिर की सभी धन-संपत्ति साफ साफ नजर आ रही थी, जब वह सामान चोरी कर रहे थे, तब हवा से दीपक बुझ गया था तब उन्होंने दोबारा से दीपक जलाया परंतु पुनः हवा चली और दीपक थोड़ी देर बाद दुबारा बुझ गया था, लेकिन कुबेर देवता ने दोबारा से दीपक जलाया और दोबारा सामान चोरी करने चले गए, जब कुबेर देवता ने रात के समय शिव जी के समक्ष दीपक जलाया था तब उनके ऊपर महादेव की कृपा दृष्टि बनी थी जाने अनजाने में कुबेर ने भगवान शिव जी को प्रसन्न कर दिया था जिसकी वजह से महादेव ने कुबेर देवता को यह वरदान दिया था कि वह अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष नियुक्त होंगे तभी कुबेर देवता धन के देवता कहलाए थे।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इन मंत्रों से कुबेर देवता की साधना करते हैं तो इससे कुबेर देवता आपसे शीघ्र प्रसन्न होंगे और आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।

आइए जानते हैं कुबेर देवता को प्रसन्न करने के इन मंत्रों के बारे में

धन प्राप्त करने के लिए

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही है और वह चाहता है कि वह जल्द से जल्द धन की प्राप्ति कर सके तो इसके लिए आप “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥” मंत्र से कुबेर देवता की साधना कीजिए, यदि आप इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करते हैं तो इससे आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा।

सुख-सौभाग्य प्राप्ति हेतु

अगर आप कुबेर देवता के साथ साथ माता लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में सबसे उत्तम फल की प्राप्ति होती है, इससे आपको अपने जीवन में ऐश्वर्य, सुख सौभाग्य, व्यवसाय में वृद्धि, अष्ट सिद्धि, आर्थिक विकास, संतान सुख, बेहतर स्वास्थ्य, आयु में वृद्धि और समस्त सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है इसलिए आप इन सब की प्राप्ति हेतु “ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥” मंत्र का जाप किसी भी शुक्रवार की रात में कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button