अध्यात्म

कृष्ण जन्माष्टमी पर इन 5 चीजों को रखकर करें पूजा, आपकी हर मनोकामनाएं हो जायेंगीं पूरी

इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म दिवस यानी कृष्ण जन्माष्टमी 24 अगस्त 2019 को मनाई जाने वाली है, देशभर में इस दिन सभी लोग भगवान कृष्ण जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं, जैसा कि आप सभी लोग इस बात को जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण जी भगवान विष्णु जी के ही अवतार थे और इनसे जुड़ी हुई हर घटना और इनकी हर लीला बिल्कुल ही निराली है, धार्मिक ग्रंथों में भी भगवान श्री कृष्ण जी की सभी घटनाओं और लीलाओं का उल्लेख किया गया है, कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्त भगवान श्री कृष्ण जी को दूध, दही, मक्खन और मिश्री का भोग लगाते हैं क्योंकि यह सभी चीजें भगवान कृष्ण जी को अति प्रिय हैं, इसके अतिरिक्त भी भगवान कृष्ण जी को बहुत सी चीजें पसंद है।

आज हम आपको कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अगर आप भगवान श्री कृष्ण जी के समक्ष रखकर पूजा करते हैं तो इससे आपकी प्रार्थना भगवान कृष्ण जी अवश्य सुनेंगे और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

कृष्ण जन्माष्टमी पर इन 5 चीजों को रखकर करें पूजा

मोर पंख

आप सभी लोगों ने भगवान श्री कृष्ण जी के मुकुट पर मोर पंख तो देखा ही होगा, मोर पंख भगवान कृष्ण जी के मुकुट की शोभा बढ़ाता है, भगवान कृष्ण जी मोर पंख अपने मुकुट में धारण करते हैं, मोर पंख को सम्मोहन और भव्यता का प्रतीक माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि मोर पंख व्यक्ति के जीवन के सभी दुखों को दूर करता है और जीवन को खुशहाल बनाता है, इसी वजह से आप जन्माष्टमी की पूजा में मोर पंख का इस्तेमाल अवश्य कीजिए।

बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण जी को बांसुरी अत्यधिक पसंद है, इस बात को तो सभी लोग जानते ही होंगे, अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण जी के समक्ष बांसुरी रखकर पूजा करते हैं तो इससे आपको शुभ फल मिलता है क्योंकि बांसुरी को सरलता और मिठास का प्रतीक माना गया है।

पितांबर और चंदन का तिलक

भगवान कृष्ण जी हमेशा पीतांबर धारण करके रखते हैं और यह अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं इसलिए आप कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा कर रहे हैं तो आप भगवान कृष्ण जी को चंदन समर्पित अवश्य कीजिए।

वैजयंती की माला

वैजयंती की माला भगवान कृष्ण जी अपने गले में धारण करते हैं, इसी वजह से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आप भगवान कृष्ण जी की प्रतिमा को वैजयंती की माला अवश्य पहनाए।

मिश्री

मिश्री भगवान कृष्ण जी को अति प्रिय है, मिश्री मिठास का प्रतीक माना जाता है, अगर आप भगवान कृष्ण जी के जन्म दिवस पर उनके समक्ष मिश्री रखकर पूजा करते हैं तो इससे आपके जीवन में मिठास आती है।

कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार भगवान कृष्ण जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर सभी कृष्ण मंदिरों के अंदर पहले से ही तैयारियां होने लगती है और रात को 12:00 बजे भगवान कृष्ण जी का जन्मदिन मनाया जाता है और इनकी आरती की जाती है, अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा कर रहे हैं तो आप उपरोक्त बताए गई चीजों को भगवान के समक्ष रख कर पूजा कीजिए, इससे आपके जीवन में जो भी दुख परेशानियां चल रही है वह सभी दूर होंगी और आपका जीवन खुशहाल बनेगा, भगवान कृष्ण जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button