अध्यात्म

गौ माता की सेवा से होते हैं कई फायदे, जानिए किन तरीकों से आपके जीवन में आएगी खुशी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है, गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना जाता है, जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उसको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है, गाय की सेवा करने से व्यक्ति के जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं, पुराणों में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि गाय माता की सेवा सर्वोपरि है, वास्तु शास्त्र के अनुसार भी गाय माता की पूजा और इनकी सेवा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है, वास्तु के अनुसार यदि व्यक्ति गाय की सेवा करता है तो उसके जीवन से वास्तु संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन खुशहाल बनता है, परंतु इनमें कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन यदि किया जाए तो इससे मनुष्य का जीवन खुशियों से भरपूर हो सकता है।

दांपत्य जीवन सुखमय बनाने और संतान प्राप्ति के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया गया है कि यदि व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो इसकी वजह से उसके वैवाहिक जीवन में बहुत से कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं, इतना ही नहीं बल्कि संतानहीनता की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है, अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इसके लिए आप अपने घर में एक गाय ला सकते हैं, इसके पश्चात कोई भी शुभ कार्य करने से पहले आप गाय माता की पूजा कीजिए, इससे वास्तु दोष दूर होता है और दांपत्य जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होती है, इस तरीके से संतान सुख भी मिलता है।

घर का वास्तु दोष सही करने के लिए

घर में वास्तु दोष रहता है तो इसकी वजह से घर परिवार के लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है, अगर आप घर का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप गाय को नियमित रूप से रोटी अवश्य खिलाएं, जब आप घर में भोजन बनाते हैं तो सबसे पहले एक साफ प्लेट में पहली रोटी और उसके ऊपर सब्जी रखकर प्रणाम करें और उसको अलग से निकालकर गाय को खिलाएं।

पूजा-पाठ में गाय के दूध का पंचामृत बनाएं

अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो समस्त वास्तु दोष दूर करने के लिए जब भी आपके घर में कोई पूजा पाठ या फिर शुभ कार्य का आयोजन होता है तो आप उसमें गाय के दूध का पंचामृत जरूर बनाइए, इसके अतिरिक्त अगर आपने गाय घर में रखी हुई है तो उसके लिए आप गौशाला बनाएं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गौशाला की दीवार घर से सटी होनी चाहिए, इससे सभी दोषो से छुटकारा मिलता है।

शिक्षा और व्यवसाय से संबंधित वास्तु दोष दूर करने के लिए

आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो गाय को पालने में सक्षम नहीं हो पाते हैं ऐसी स्थिति में आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आजकल स्थान का अभाव बहुत अधिक है, ऐसे में हर किसी व्यक्ति के लिए गाय पालना संभव नहीं हो सकता, आप अपने घर में गाय का प्रतीक रख सकते हैं, परंतु इस बात का ध्यान रखिए कि आप इसको अपने घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखें, ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मन पढ़ाई लिखाई में लगता है, अगर आप व्यवसाय स्थल में गाय का प्रतीक रखते हैं तो इससे व्यवसाय का वास्तु दोष दूर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button