राशिफल

बुरा समय लाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को होगा नुकसान

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को काफी महत्व दिया गया है। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यहां उनका मिलेंगे राहु से होगा। इस वजह से सूर्य ग्रहण का बुरा असर कुछ खास राशियों का दिखेगा। इसलिए इन राशियों को कुछ खास सावधानियां रखनी होगी। तो चलिए जानते हैं यह राशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि

2023 के पहले सूर्य ग्रहण की वजह से मेष राशि के जातकों को कई मुश्किलें झेलनी होगी। सूर्य ग्रहण आपके लिए दुर्भाग्य लेकर आएगा। आपके सभी जरूरी काम अटके रह जाएंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के चांस बहुत कम रहेंगे। धन को लेकर आपको कोई दिक्कत आ सकती हैं। खर्चे अधिक और आमदनी कम होगी। ऐसे मैं आपको अपने खर्चों पर लगाम रखनी चाहिए। परिवार में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखना सही होगा। इस बुरे प्रभाव से बचने के लिए रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव कहलाते हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण का असर इनके ऊपर भी अच्छा खासा देखने को मिलेगा। आपका बुरा समय शुरू हो जाएगा। दुख और तकलीफ खत्म होने का नाम नहीं लेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। धन को लेकर बड़ी हानि हो सकती है। अपनी कीमती चीजें संभाल कर रखना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा ना करें। आपके अपने भी आपको धोखा दे सकते हैं। लंबी यात्रा करने से बचें। पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। रविवार के दिन सफेद चीजों का दान आपकी तकलीफ कम कर सकता है।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव कन्या राशि पर भी पड़ेगा। आपकी सेहत को लेकर सुधार नहीं दिखेगा। बाहर के खाने पीने से तबीयत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव में रह सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आएगी। संतान की ओर से कष्ट मिल सकता है। जॉब में दिक्कत आ सकती है। बिजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है। कहीं भी पैसों का निवेश करने से पहले 10 बार सोच लें। कोर्ट कचहरी के मामले में ले सकते हैं। हर निर्णय सोच समझ कर लेना सही होगा। रविवार के दिन ब्राह्मण को भरपेट भोजन कराने से लाभ मिलेगा।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण के चलते मकर राशि के जातकों के जीवन में दुख बढ़ जाएंगे। आप आर्थिक समस्या का सामना कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से बड़ी हानि हो सकती है। आपका कोई अपना दिल दुखा सकता है। सेहत गड़बड़ हो सकती हैं। शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। फिजूल के खर्चे आपकी दिक्कत बढ़ा सकते हैं। कोई भी नया कार्य सफलतापूर्वक संपन्न नहीं होगा। किस्मत आपका साथ देना बंद कर देगी। समाज में आप की मांग प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी। अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। करो सूर्य देव को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button