दिलचस्प

जेल में कैदी ने गाया सुरीला गाना, सुनकर भावुक हुए लोग, सिंगर मालिनी अवस्थी ने शेयर किया Video

हुनर एक ऐसी चीज है जो छिपाए नहीं छुपता है। हमारे देश में भी हर गली मोहल्ले में एक हुनरमंद और टैलेंट से भरा क्रिएटिव इंसान देखने को मिल जाता है। फिर सोशल मीडिया के जमाने में झटपट सबके सामने आ भी जाता है। इन दिनों लोगों के अंदर बंद एक कैदी अपनी सुरीली आवाज और मधुर गाने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ।

जेल में कैदी ने गाया सुरीला गाना

मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi) एक लोक गायिका है। उन्होंने हाल ही में बिहार जेल में बंद एक कैदी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के अंदर बंद एक कैदी अपनी सुरीली आवाज में गाना गुनगुना रहा है। उसके सुरताल बहुत सही लगते हैं। उसका गीत सुनकर हर कोई मनमोहित हो जाता है। इस कैदी के टैलेंट ने मालिनी अवस्थी का ध्यान भी अपनी और आकर्षित किया।

मालिनी अवस्थी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कैदी का वीडियो शेयर कर लिखा “क्या खांटी आवाज और अंदाज है। असली संगीत वही है, जो कलेजे से निकली हुक हो। ये किस सजा के लिए मुजरिम है? इनकी कला का सदुपयोग होना ही चाहिए।” मालिनी की इस बात से कई लोगों ने सहमति भी जताई। साथ ही इस वीडियो को भारी संख्या में लाइक किया।

कैदी का हुनर देख पिघल लोगों का दिल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि मेरे एक पूर्व सहयोगी से पता चला ये कैदी कैमूर का रहने वाला है। इसका नाम कन्हैया है। नशे की हालत में मिलने के चलते बिहार पुलिस ने इसे जेल में डाला है। वहां ये गाना गुनगुना रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पूरा गाना गाने को कहा।

बीजेपी विधायक ने आगे बताया कि कानूनी मदद के बाद इन्हें सुधारने की कोशिश की जायेगी। इसके अलावा इन्हें उत्तर प्रदेश के फेमस त्रिनेत्र स्टूडियो में गाने का मौका दिया जाएगा। बताते चलें कि इस कैदी का टैलेंट देख और भी कई लोगों ने सरकार और पुलिस से विनती की कि इस कैदी को जेल में रखने की बजाय इसके हुनर का सही इस्तेमाल किया जाए। इसे भोजपुरी फिल्मों में गाने का अवसर दिया जाए।

पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा “बहुत अच्छा गाया है, एकदम दिल से। ये खुद को सुधारें और सजा पूरी करने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को इन्हें मौक़ा जरुर देना चाहिए।” @Sandhya60128910 नाम की एक यूजर ने तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ही टैग कर दिया और लिखा “दिलकश आदमी है…छोड़ देना चाहिए।” वहीं एक यूजर बोला ये दिल का टूटा आशिक लगता है।

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको इस कैदी का हुनर कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button