अध्यात्म

राहु–केतु की उल्टी चाल मचाएगी तबाही, इस तारीख से बुरी फंसेंगी ये 4 राशियां, आएगा दुखों का सैलाब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की उल्टी सीधी चाल हमारे जीवन पर अच्छा बुरा असर डालती है। राहु और केतु ग्रह की बात करें तो इन्हें पापी ग्रह कहा जाता है। इनकी छाया जिसके ऊपर पड़ती है उसका बुरा समय शुरू हो जाता है। इन्हें अपना एक चक्र पूरा करने में करीब डेढ़ साल का समय लगता है। 30 अक्टूबर 2023 को दोनों मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका चार राशियों पर बुरा असर पड़ेगा।

मेष राशि

राहु केतु के गोचर के चलते मेष राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 30 अक्टूबर के बाद का समय आपके लिए बुरा साबित हो सकता है। इस दौरान अपने खर्चों पर लगाम लगाना बेहद जरूरी होगा। आपको अपने गुस्से पर काबू करना भी सीखना होगा। अपनी जुबान पर लगाम ना लगाने की वजह से आपके आपसी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। खानपान को लेकर सावधानी बरतनी होगी। किसी भी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि

राहु केतु का मीन राशि में प्रवेश कन्या राशि के जातकों की मुश्किल बढ़ा देगा। दुर्भाग्य इनका पीछा आसानी से नहीं छोड़ेगा। इनके बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। नौकरी और व्यापार में कई अड़चनें आएंगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। कहीं पैसा निवेश करने से बचना होगा वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास ना करें।

वृष राशि

राहु केतु की बदलती चाल का असर वृष राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। 30 अक्टूबर के बाद का समय इनके लिए अशुभ होगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। संतान की ओर से कोई बड़ा दुख मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आपके जीवन में दुखों का सैलाब आ सकता है। सेहत को लेकर भी ध्यान रखना होगा। परिवार में अशांति और लड़ाई झगड़े का माहौल बन सकता है।

मीन राशि

राहु और केतु मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण इनका बुरा साया मीन राशि पर सबसे अधिक होगा। ऐसे में इनके साथ एक के बाद एक कई बुरी चीजें होती चली जाएगी। शत्रु इनको तबाह करने की कोशिश कर सकता है। कहीं दूर की यात्रा करने से बचना चाहिए। नौकरी में दिक्कतें आ सकती है। बिजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है। किसी को उधार देने या कहीं पैसा निवेश करने से बचना चाहिए। अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। अपने कीमती सामान संभाल कर रखना होगा। घर में चोरी हो सकती है इसलिए सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button