बॉलीवुड

पति बोनी कपूर की इस आदत से परेशान थीं श्रीदेवी, मां की मौत के बाद बेटी जाह्नवी ने खोला राज

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जाह्नवी कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। गौरतलब है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके बारे में कुछ न कुछ बातें होती ही रहती है। अब इसी बीच उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता में काफी लड़ाई होती थी। तो आइए जानते हैं जाह्नवी ने और क्या राज खोले?

बोनी कपूर के इस आदत से परेशान थी श्रीदेवी

janhvi kapoor

दरअसल, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर से उनकी मां के बारे में कुछ सवाल किए। इसी दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के कुछ अनसुने राज भी बताए। गौरतलब है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी अक्सर एक दूसरे को प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। दोनों जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन, किसी इवेंट में शामिल होते थे तो हमेशा इन दोनों को हाथों में हाथ डाले ही देखा जाता था। हालाँकि बोनी कपूर की एक ऐसी आदत थी जिससे श्रीदेवी काफी परेशान रहती थी।

janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर ने बताया कि, “पापा सीगरेट पीने बहुत शौकीन थे और उनकी इस लत को, हम लोग छुड़वाना चाहते थे। इसी को लेकर वो और उनकी बहन खुशी कपूर नए-नए तरीकों से पापा की सिगरेट छुटवाने की कोशिश करते थे, जैसे कभी उनकी सिगरेट को काट देते थे तो कभी उनकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर टूथपेस्ट डाल देते थे, लेकिन उनकी ये आदत छूटने का नाम ही नहीं ले रही थी।”

janhvi kapoor

ऐसे छुटी बोनी कपूर की ये आदत

एक्ट्रेस ने कहा कि, “उनकी इस आदत की वजह से मां (श्रीदेवी) से भी उनकी काफी तकरार होती थी, क्योंकि मां को भी उनकी ये आदत जरा सी भी नहीं पसंद थी। श्रीदेवी ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था, जबकि डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा था, क्योंकि वो बोनी कपूर की सिगरेट छुड़ाना चाहती थीं इसलिए वो वेजिटेरियन बन गईं, उन्होंने कहा मैं नॉनवेज नहीं खाऊंगी, जब तक तुम स्मोकिंग नहीं छोड़ते।”

janhvi kapoor

आगे जाह्नवी ने बताया कि, ‘डॉक्टर ने मां को कहा था कि तुम बहुत कमजोर हो और तुम्हें अधिक नॉनवेज खाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, लेकिन आखिर में पापा ने मां की वजह से इस आदत को छोड़ ही दिया। पापा करीब चार-पांच साल पहले इस आदत को छोड़ चुके हैं। 4-5 साल पहले पापा ने कहा कि वह चाहती थी मैं सिगरेट छोड़ दूं, तब मैं नहीं छोड़ पाया। लेकिन अब छोड़ रहा हूं।”

janhvi kapoor

बोनी कपूर की दूसरी बीवी थी श्रीदेवी

गौरतलब है कि श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी बीवी थी। बोनी कपूर की पहली शादी अर्जुन कपूर की मां से हुई थी लेकिन श्रीदेवी के कारण उन्होंने अर्जुन कपूर की मां को तलाक दे दिया था और इसके बाद कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया। बोनी कपूर को अपनी पहली पत्नी से 2 बच्चे हुए जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। वही श्रीदेवी से शादी रचाने के बाद उन्हें दो बेटियां हुई जिनका नाम जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है।

janhvi kapoor

बता दें जाह्नवी जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके पिता बोनी कपूर भी दिखाई देंगे। वही उनकी छोटी बहन खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button