बॉलीवुड

इस खूबसूरत एक्ट्रेस के लिए हिमेश ने तोड़ दी अपनी 22 साल पुरानी शादी, तलाक लेकर रचाया दूसरा ब्याह

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपनी बेहतरीन आवाज से फैंस का दिल जीता है। एक समय था जब संगीत जगत में हिमेश का बड़ा नाम हुआ करता था। उन्होंने अपनी शानदार आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। वे कई हिट गाने दे चुके हैं। वहीं उन्होंने कई गानों में संगीत भी दिया है।

himesh reshammiya

हिमेश रेशमिया अपने गानों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। गायक ने दो शादी की है। उन्होंने पहली शादी के कई सालों के बाद दूसरी शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। हिमेश की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी आपस में दोस्त थी। हालांकि उनकी दूसरी पत्नी ने हिमेश के लिए अपनी दोस्त का घर तुड़वा दिया था।

हिमेश रेशमिया ने पहली शादी कोमल नाम की महिला से की थी। दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी। शादी के बाद दोनों एक बेटे स्वयं के माता-पिता बने थे। हालांकि हिमेश और कोमल की शादी का साल 2017 में अंत हो गया था। साल 2017 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। 17 जून 2017 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। दोनों की 22 साल की शादी किसी तीसरे शख्स के कारण टूट गई थी।

हिमेश और कोमल का तलाक सोनिया कपूर के कारण हुआ था। हिमेश ने कोमल से तलाक के बाद साल 2018 में सोनिया से शादी की थी। दोनों की शादी चाहे साल 2018 में हुई हो लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता साल 2006 में ही बन गया था। इसके बाद से ही हिमेश और कोमल के बीच अनबन होने लगी थी।

सोनिया और हिमेश एक दूजे पर दिल हार बैठे थे। दोनों के बीच अच्छा ख़ासा रिश्ता था। समय के साथ दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग होती चली गई। दोनों ने करीब एक दशक तक एक दूजे को डेट किया। इसके बाद कपल ने साल 2018 में शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया था। तब 44 साल की उम्र में हिमेश दूसरी बार दूल्हा बने थे।

बता दें कि हिमेश की पत्नी सोनिया अभिनेत्री हैं। हिमेश और सोनिया एक ही बिल्डिंग में रहते थे। ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बन गया था। सोनिया हिमेश की पहली पत्नी कोमल की भी दोस्त थी। हालांकि समय के साथ सोनिया कोमल के लिए दुश्मन बनती जा रही थी। एक समय ऐसा भी आया जब सोनिया ने अपनी दोस्त कोमल का बसा बसाया घर तोड़ दिया।

हिमेश और सोनिया ने शानदार अंदाज में शादी रचाई थी। हिमेश और सोनिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दोनों एक दूजे के साथ बेहद खुश है। दोनों साथ में एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। हालांकि दोनों अब तक माता-पिता नहीं बने है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button