राशिफल

राशिफल 3 मार्च 2023: आज इन 2 राशि वालों को मिलेंगे कई फायदे, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

आज हम आपको शुक्रवार 3 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिल सकता है। घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना होगा। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी फायदेमंद साबित होगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई लिखाई पर केंद्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार की दोस्त तारीफ करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपके सोचे हुए ज्यादातर कार्य धीरे-धीरे पूरे होते चले जाएंगे। दोस्तों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च के ऊपर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने खर्चों को कम करने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपने कामकाज की योजनाओं को किसी के भी साथ शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह फायदा उठा सकता है। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। साथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, इससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में चल रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों का काम काफी अच्छा चलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान फायदा उठाना चाहिए। आपको नए लोगों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों की खरीदारी करने के लिए मार्केट जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारी काफी खुश रहेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। घर की छोटी मोटी बातों को अनदेखा करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कामकाज में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। कुछ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। कपड़ा कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपकी सेहत पहले से ठीक नजर आ रही है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरी कामों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर कार्यक्षेत्र में बाधाएं चल रही हैं, तो वह समाप्त हो जाएंगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम किसी मित्र की मदद से पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। आप कुछ नई योजना पर कार्य कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा लेकिन आपको अधिक तेल मसाले वाली चीजों से परहेज करने की जरूरत है। व्यापार में लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको इसमें सफलता मिलेगी। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आप अपनी समझदारी से हर प्रकार की मुसीबत को दूर करने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको ऑफिस में किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें, इससे रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपकी रुचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button