राशिफल

राशिफल 13 जनवरी: आज शुभ योग बनने से 4 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

आज हम आपको शुक्रवार 13 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। भाई बहनों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। माता-पिता की सेहत की चिंता दूर होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपका आत्मविश्वास अधिक बढ़ा होने की वजह से कार्य को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में अगर किसी वजह से कठिनाई चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। आज आपको किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। अगर आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। रोजी रोजगार में तरक्की के योग बने हुए हैं। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के कुछ नए स्रोत बनेंगे। आपकी कला की तारीफ होगी। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च होगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर आएगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग करियर पर फोकस करें। स्वास्थ्य के प्रति एक्टिव रहने की जरूरत है इसके लिए नियमित योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। किसी जरूरतमंद को कंबल दान करें, जीवन की परेशानियां कम होंगी। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनके लिए दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माताजी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को दिए गए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कारोबार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। बहुत ही जल्द घर खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button