राशिफल

आज शोभन योग बनने से इन राशियों को मिलेगा जीवन का सुख लेकिन ये लोग इन मामलों में रहें सतर्क

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शोभन योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर शोभन योग बनने से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किन राशि वालों को परेशानियों से गुजर ना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं शोभन योग बनने से किन राशियों का शुभ रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को शोभन योग का अच्छा फल मिलेगा। परिजनों के साथ आप आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही खास नजर आ रहा है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। आप अपने दुश्मनों को प्राप्त करेंगे। वाहन सुख मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम संपन्न हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में बेहतरीन लाभ मिलने की उम्मीद है। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने प्रिय के साथ किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहने वाली है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति भी होगी। आपको व्यापार में अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप आंखें मूंदकर किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। रचनात्मक कार्य में आपका अधिक मन लगेगा। विषम परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कठिन मेहनत करने के बाद किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी व्यस्त भरा व्यतीत होगा। घर की चीजें खरीदने बाजार जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। विशेषरूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने की संभावना है। जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपका मन चिंतित होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को थोड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। अचानक सेहत खराब हो सकती है, जिसके इलाज में अधिक धन खर्च होगा। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत पक्की है। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

मीन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशी बनी रहेगी। प्रेम जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझो। आप अपने बिजनेस में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी काम में माता-पिता की सलाह और उनका आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button