राशिफल

राशिफल 5 मार्च 2023: आज 7 राशियों की किस्मत के सितारे रहेंगे मजबूत, व्यापार में होगा तगड़ा फायदा

आज हम आपको रविवार 5 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पैतृक व्यवसाय में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप अपने घर के लोगों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। जो लोग काफी लंबे समय की से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के योग हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में पद परिवर्तन होने की संभावना है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। तरक्की के मौके प्राप्त होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई के विवाह की बात चल सकती है। प्रेमियों के लिए भी दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आप चैन की सांस लेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में अगर किसी चीज की परेशानी चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में आपके शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए बार-बार प्रयास करते हुए नजर आएंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। राजनीति में सफलता मिल सकती है। मकान, प्लॉट आदि को भी खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में लाभ होने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि हानि होने का भय सता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। संतान का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घर से निकलते समय पिताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लीजिए, तो आपके सभी कार्य सफल हो जाएंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ होने के योग हैं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किसी रिश्तेदार की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने लिए नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती नजर आ रही है। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करते हुए नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुसंगति से दूर रहना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। बिजनेस में मौके मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। बहन की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपकी चिंता कम हो जाएगी। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, जहां पर अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। माता जी के आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नया वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। गृह निर्माण संबंधित कोई कार्य शुरू हो सकता है, जिसमें खर्चा अधिक होगा। कारोबार में चल रही कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बिजनेस में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आपका अधूरा सपना पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज मुनाफा मिल सकता है। जो युवा राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। सभाओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। मकान, प्लॉट की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान के द्वारा अच्छी नौकरी की खबर सुनने को मिलेगी, जिससे माता-पिता काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में आपको मनचाही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button