राशिफल

राशिफल 20 जनवरी: आज 7 राशियाँ पैसों के मामले में रहेंगी भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

आज हम आपको शुक्रवार 20 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। कपड़ा कारोबार करने वाले लोगों को फायदा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन कुछ तनाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान से मदद मिलेगी। कुछ बड़े रुके हुए काम सही वक्त पर पूरे हो सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कामों से बच कर रहना चाहिए। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज लंबी की दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। जो लोग नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करने का विचार कर रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों का दिन खास रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। कामकाज में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज राजनीति के इत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए किसी काम में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों को मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में अच्छा फायदा होने के योग हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। रहन-सहन में बदलाव होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी यो का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। पिताजी की दी गई सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आया है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। घर परिवार की जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकालें, इससे आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button