अध्यात्म

धन नहीं रुकता आपके पास तो कीजिए यह 7 उपाय, चारों तरफ से बरसेगा पैसा

आजकल के समय में पैसा सबसे जरूरी चीज बन गया है आप ऐसा समझ सकते हैं कि पैसा व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम हिस्सा है इसके बिना व्यक्ति का जीवन बिल्कुल अधूरा होता है अगर व्यक्ति के पास पैसा नहीं है तो उससे कोई भी व्यक्ति रिश्ता नहीं जोड़ना चाहता अपने रिश्तेदार भी धीरे-धीरे दूरियां बना लेते हैं परंतु जिस व्यक्ति के पास धन होता है उससे सभी लोग रिश्ता बनाना चाहते हैं धनी व्यक्ति को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है पैसा कमाने के लिए व्यक्ति दिन-रात कड़ी मेहनत करता है हर संभव कोशिश में लगा रहता है जिससे वह बहुत सारा धन कमा सके परंतु इतनी कोशिश करने के बावजूद भी उसको सफलता हाथ नहीं लग पाती कभी आप लोगों ने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ उसका भाग्य भी साथ होना चाहिए अगर भाग्य साथ दे तो व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक सफलता प्राप्त होती है।

आप लोगों ने इस बात पर गौर किया होगा कि आप अपने कार्य को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करते हैं परंतु आपकी किस्मत आपका साथ नहीं देती है और आपके कार्यों में कोई ना कोई बाधाएं आती रहती है अगर आपके साथ भी इसी प्रकार की समस्या है तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपना कर आप अपने जीवन से धन से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

  • आप रोजाना सुबह के समय नहाते समय सभी तीर्थों और पवित्र नदियों का ध्यान कीजिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको सभी तीर्थों में नहाने का पुण्य प्राप्त होता है और आपका दुर्भाग्य भी समाप्त हो जाएगा अगर आप चाहें तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहा सकते हैं यह अधिक शुभ माना गया है।

  • आप सुबह के समय स्नान आदि से निवृत होकर सुबह तुलसी के पौधे को जल अर्पित कीजिए और दीपक जलाइए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप तुलसी माता के पौधे की देखरेख करते रहे और तुलसी के पौधे के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है।

  • आप सुबह के समय अपने बिस्तर को जल्दी छोड़ दें और उठते वक्त अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन कीजिए इसके साथ ही अपने इष्ट देव का मन में ध्यान कीजिए इससे आपकी समस्याएं दूर होती हैं और आपका भाग्य चमकता है।

  • आप सुबह के समय नहाने के पश्चात सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल अर्पित कीजिए अगर आप सूर्य देवता को जल अर्पित करते हैं तो इससे आपको मान सम्मान की प्राप्ति होती है।
  • आप अपने घर के पूजा स्थान में सुबह और शाम पूजा करते समय घी का दीपक अवश्य जलाएं और साथ ही कपूर भी जलाएं परंतु आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपके घर के मंदिर के आस-पास हमेशा साफ सफाई रहनी चाहिए।
  • अगर आप अपने घर से किसी शुभ कार्य के लिए बाहर जाते हैं तो निकलते समय दही या कुछ मीठा जरूर खाकर निकले यह बहुत ही शुभ माना गया है ऐसा करने से आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है।
  • अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं या शनि ग्रह से शुभ फल प्राप्त करने के लिए हर शनिवार एक कटोरी में तेल लीजिए और उसमें अपना चेहरा देखिए और इस तेल को किसी निर्धन को दान कर दीजिए इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनिदेव आपके जीवन में खुशियां लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button