अध्यात्म

इन विशेष उपायों से सूर्यदेव को कर सकते हैं प्रसन्न, जीवन में मिलने लगेंगे शुभ फल

वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, ऐसा बताया जाता है कि अगर कुछ साधारण से उपाय सही समय और विशेष दिन पर किए जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है, इन उपायों को करके व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है, जैसा कि आप लोग जानते हैं सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित है, ठीक उसी प्रकार रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है, रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और सुबह के समय इनको जल अर्पित किया जाता है, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जल अर्पित करते समय सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हैं और सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि सूर्य देव की कृपा दृष्टि अगर किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे विशेष तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको करके आप सूर्य देव को प्रसन्न कर सकते हैं, यह उपाय आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे, इससे सूर्य के बुरे प्रभाव दूर होंगे और आपके ऊपर सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

आइए जानते हैं किन विशेष उपायों से सूर्यदेव को कर सकते हैं प्रसन्न

  • अगर आप अपने जीवन में किसी भी प्रकार की अशुभ स्थिति से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्नान करते समय जल में खसखस, लाल फूल या केसर डालकर स्नान कीजिए, ये शुभ माना जाता है, लाल फूल, केसर और खसखस को सूर्य की कारक वस्तुएं मानी जाती है, अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपके जीवन में अशुभ स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, इसके साथ साथ आपको बीमारियों से भी लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

  • अगर आप सूर्य से संबंधित चीजों से स्नान करने के अलावा सूर्य से संबंधित चीजों का दान करते हैं तो इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, आप दान के रुप में गुड़, गेहूं, मसूर दाल का दान कर सकते हैं, आप इन चीजों का दान प्रत्येक रविवार या फिर सूर्य संक्रांति के दिन करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • आप रोजाना नियमित रूप से “ॐ घूणि: सूर्य आदित्य:” मंत्र का जाप कीजिए, अगर आप इस मंत्र का जाप रविवार के दिन करते हैं तो इससे आपको विशेष शुभ फल की प्राप्ति होती है, आप इस मंत्र का जाप 10, 20 या 108 बार कर सकते हैं।

  • अगर आपकी कुंडली में सूर्य से बुरे परिणाम मिल रहे हैं तो इसकी वजह से आपके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं, इसके अलावा सूर्य राहु केतु से भी जो व्यक्ति पीड़ित है तो वह इस उपाय को कर सकता है, आप रविवार के दिन “ॐ घूणि: सूर्य आदित्य:” मंत्र के साथ हवन कीजिए, आप हवन के लिए किसी जानकार पंडित की मदद ले सकते हैं, अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपके कष्टों में कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button