कहानी

रहस्य रोमांच से भरपूर हैं भारत की ये गुफाएँ, इन गुफाओं पर जाने से हो जाती हैं सभी इच्छाएँ पूरी

दुनिया में अजूबों की कमी नहीं है। क़दम-क़दम पर आपको अजूबे देखने को मिल जाएँगे। अगर भारत की बात करें तो इस मामले में भारत भी किसी देश से कम नहीं है। भारत में भी कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकार आपके होश भी उड़ सकते हैं। अगर आप रहस्य-रोमांच के शौक़ीन हैं तो भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ जाने के बाद आपको कुछ अलग देखने का मौक़ा मिलेगा। आज हम आपको भारत की कुछ रहस्यमयी गुफ़ाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक बार ज़रूर जाएँ भारत की इन रहस्यमयी गुफ़ाओं में:

*- बोरा गुफाएँ:

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के विलियम किंग जॉर्ज ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में 1807 में अराकू वैली के पास अनंतगिरी पहाड़ियों की खोज की थी। इस जगह पर कार्स्टिक चूना पत्थर से बनी हुई सबसे गहरी गुफा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस गुफा की गहराई 80 मीटर है। इसे भारत की सबसे गहरी गुफ़ाओं में से एक माना जाता है।

*- भीमबेटका रॉक शेल्टर:

यह स्थान मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रतापानी वाइल्ड लाइफ़ सैंक्चुअरी के अंदर भीमबेटका गुफाएँ स्थित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें ये गुफाएँ पाषाण काल की बनी हुई हैं। इस गुफा की दीवारों पर इंसान और जानवरों की आकृतियाँ उकेरी गयी हैं। इसे मानव सभ्यता के सबसे प्राचीन चिन्हों में से एक माना जाता है। यह गुफा लगभग 30 हज़ार साल पुरानी है। इस जगह पर 500 से ज़्यादा प्राकृतिक गुफाएँ हैं। भीमबेटका की गुफ़ा की दीवारों पर युद्ध की भी पेंटिंग की गयी है। इस पेंटिंग की खोज 1958 में की गयी थी।

*- अमरनाथ गुफा:

अमरनाथ गुफा बाबा बर्फ़ानी के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहाँ हज़ारों भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हैं। यहाँ बर्फ़ से शिवलिंग का ख़ुद ही निर्माण होता है। इसे भारत के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। जम्मू-कश्मीर में स्थित ये गुफा हिमालय पहाड़ियों से घिरी हुई है। ज़्यादातर समय इसपर बर्फ़ की चादर चढ़ी रहती है।

*- अंडावल्ली गुफा:

यह गुफा प्राचीनकाल का सबसे बेहतरीन नमूना है। इसे विश्वकर्मा स्थापथीस भी कहा जाता है। यह प्राचीन गुफा आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से केवल 6 किलोमीटर दूर स्थित है। ये प्राचीन गुफाएँ चौथी-पाँचवी शताब्दी की लगती हैं। पत्थरों से निर्मित यह एक जैन गुफा थी।

*- वैष्णो देवी:

जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी की यह गुफा धार्मिक दृष्टि से काफ़ी पवित्र गुफा है। इसे भारत की सबसे प्राचीन गुफा भी माना जाता है। यह प्रमुख हिंदू मंदिरों से शक्ति के 52 पीठों में से एक है। यह पवित्र गुफा त्रिकूट की पहाड़ियों पर स्थित है। यहाँ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त आते हैं।

*- उदयगिरी और खांडगिरी गुफा:

उड़ीसा में स्थित यह गुफा प्राकृतिक और मानव निर्मित गुफ़ाओं का एक अद्भुत नमूना है। इस गुफा का अपना एक धार्मिक महत्व भी है। यह प्रसिद्ध गुफा उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के पास स्थित है। जानकारी के अनुसार यहाँ की ज़्यादातर गुफाएँ जैन मांक का घर रही हैं। उदयगिरी का शाब्दिक अर्थ होता है सूर्योदय गुफा। यहाँ 18 खांडगिरी गुफाएँ भी हैं, जिसका अर्थ होता है टूटी-फूटी पहाड़ियाँ।

*- एलीफ़ेंटा गुफाएँ:

महाराष्ट्र के एलीफ़ेंटा आइलैंड पर बनी ये गुफाएँ मानव द्वारा निर्मित गुफाएँ हैं। इसे सिटी ऑफ़ केव्स के नाम से भी जाना जाता है। इस आइलैंड पर दो प्रमुख गुफाएँ हैं। यहाँ पाँच हिंदू गुफाएँ हैं और दो बुद्धिस्ट गुफाएँ हैं। पहाड़ियों को काटकर इन गुफ़ाओं का निर्माण किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button