बॉलीवुड

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है छोटे मिया, जाने कैसे 4 फुट का लड़का बन गया सोशल मीडिया का सुपर स्टार

आज का जमाना सोशल मीडिया और वेब सीरीज का जमाना है। इसमें YouTube सबसे अधिक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यहाँ कई यूट्यूबर ऐसे हैं जो वीडियो बनाकर फेमस हो गए। इनकी लोकप्रियता की तुलना टीवी या फिल्म स्टार से भी की जाती है। आज हम आपको सोशल मीडिया के पॉपुलर यूट्यूबर छोटे मिया (YouTuber Chote Miyan) से मिलाने जा रहे हैं। ‘छोटे मियां’ को आप TVF के कई शोज में देख चुके हैं। इनका असली नाम ‘अरुण कुशवाहा’ (Arun Kushwah) है।

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है छोटे मिया

छोटे मिया का कद भले छोटा हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का लेवल काफी बड़ा है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर दुनियाभर में फैंस बना रखे हैं। वे जब भी किसी वेब शो का हिस्सा बनते हैं तो अपने साथी कलाकारों को ओवरशेडो कर देते हैं। लोग उन्हें ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ भी कहते हैं। वे सभी के चहेते हैं।

‘छोटे मियां’ ने अपने हुनर का परचम ऐसा लहराया कि कई बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्हें ऑफर मिला। वे कई हिंदी फिल्मों में छोटे मोटे रोल कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें अभिषेक बच्चन के साथ ‘दसवीं’ फिल्म में भी देखा गया था। इसमें वे अभिषेक के जेल के अंदर के साथी बने थे। वह उन्हें फिल्म में गणित पढ़ाते हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

अपने हुनर से बंद किया ट्रोलर्स का मुंह

अरुण कुशवाहा मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 32 साल है। वह 4 फीट 5 इंच के हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई ग्वालियर के ‘केंद्रीय विद्यालय’ से की थी। इसके बाद उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी से बीसीए और एमसीए किया। उनके परिवार में सबकी हाइट सामान्य है। बस वही छोटे रह गए। लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लिया।

एक समय ऐसा भी था जब स्कूल कॉलेज में दोस्त अरुण की हाइट का मजाक उड़ाते थे। उसे ताने भी मारते थे। लेकिन जब वे पॉपुलर हो गए तो वही दोस्त उन्हें फोन कर अपनी दोस्ती के किससे याद दिलाते हैं। उनसे मिलने को बेताब रहते हैं। अरुण को हमेशा यही लगता था कि वह भविष्य में क्या करेंगे? लेकिन उन्होंने अपनी राह खुद चुन ली और उसमें आज काफी सफल भी हैं।

शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाना ठीक नहीं

अरुण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार पढ़े लिखे लोग भी उनकी हाइट को लेकर मजाक करते हैं। कुछ तो उन्हें घूरने ही लगते हैं या फिर कोई भद्दा सा कमेंट कर देते हैं। अरुण कहते हैं कि मेरी एक बात समझ नहीं आती कि इन लोगों को किसी की शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाकर क्या मिल जाता है। यह हरकत कर वह खुद का मजाक बनाते हैं।

अरुण आगे कहते हैं कुछ लोगों को ये भी लगता है कि मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूँ। लेकिन मैंने BCA और MCA किया है। साथ ही जेएनयू से रशियन लैंग्वेज में BA ऑनर्स किया है। अरुण उन कई लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं जो अपनी कमजोरी को अपनी हार मान लेते हैं। उन्हें अरुण से सिख आगे बढ़ना चाहिए। कमजोरी को ताकत बनाना चाहिए। जीवन में कुछ कर दिखाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button