बॉलीवुड

इस मुस्लिम लड़के से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? एक्टर ने ‘आई लव यू’ बोलकर लगाई रिश्ते पर मोहर!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की खबरें तो उड़ चुकी थी। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने 2 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

ऐसे मौके पर उन्हें फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं बर्थडे के 4 दिन बाद जहीर इकबाल ने सोनाक्षी को जन्मदिन की खास बधाई दी और साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार भी कुबूल किया है। तो आइए जानते हैं जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के लिए क्या कहा?

sonakshi sinha

अभिनेता ने खुल्लम खुल्ला कुबूल किया अपना प्यार?

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का काफी लंबे समय से नाम जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई बातचीत नहीं थी। लेकिन बॉलीवुड गलियारों में यह तेजी से चर्चा है कि सोनाक्षी और जाहिर इकबाल एक दूसरे से शादी रचा सकते हैं।

sonakshi sinha

अब इसी बीच जब सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे आया तो जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर अपनी लव लेडी को बेहद ही खास अंदाज से बर्थडे विश किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए सोनाक्षी के लिए लिखा कि, “हैप्पी बर्थडे सोनाज… शुक्रिया मुझे न मारने के लिए… आई लव यू… आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले… फोटो क्रेडिट- ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

वायरल हुए वीडियो देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा बर्गर खाती हुई नजर आ रही है। बता दे इस पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई। वहीं फैंस भी यह लगातार कयास लगा रहे हैं कि दोनों वाकई एक दूसरे को प्यार करते हैं तो वहीं जहीर इकबाल ने भी खुल्लम-खुल्ला इस बार सोनाक्षी सिन्हा को आई लव यू कह दिया है। हालांकि अभी तक इन दोनों ने मीडिया के सामने डेटिंग के मामले पर कोई बात नहीं की।

sonakshi sinha

बता दें, इन दोनों के अफेयर की खबरें उस दौरान उड़ी जब फिल्म निर्माता दिनेश विजान की बहन की रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी जहीर इकबाल के साथ पहुंची थी। इस दौरान दोनों कपल की तरह नजर आए जिसके बाद यह चर्चा होने लगी कि यह दोनों सीक्रेट तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कौन है जहीर इकबाल?

बता दें, जहीर इकबाल बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं। जहीर इकबाल का रिश्ता मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ भी काफी अच्छा है। वह अक्सर सलमान खान के साथ अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। जहीर इकबाल ने फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

sonakshi sinha

इसके बाद वह ‘कमाल खान’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2014 में आई फिल्म ‘जय’ हो में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो जहीर इकबाल जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘डबल एक्शन’ में भी नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button