राशिफल

राशिफल 11 मई: श्रीगणेश की कृपा से 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, मिलेंगे धनलाभ के अवसर

आज आप बुधवार 11 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 11 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो उसमें जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न होंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आप अपने बेहतर जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज आपको लाभ की स्थिति बनी हुई है। कमाई के जरिए प्राप्त होंगे। कम मेहनत में कामकाज में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप अपने सभी दुश्मनों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही सफलता ना मिलने की वजह से निराश हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। धन के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम सम्बन्धो में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल होगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। किसी समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। किसी अजनबी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अगर आप कोशिश करेंगे, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। फिजूलखर्ची को कम करने का प्रयास कीजिए। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो जाएगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में जरूरी काम समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। भूमि व भवन से संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता से पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पारिवारीक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आया है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलने पर आपका मन प्रसन्न होगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ फिल्म देखने की योजना बना सकते हैं। धार्मिक कामों में थोड़े व्यस्त रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने के प्रबल योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button