राशिफल

राशिफल 24 जून: आज इन 7 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कार्य-व्यापार में मिलेगी सफलता

आज आप शुक्रवार 24 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 24 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको संतान सुख मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। धार्मिक कामों में सहयोग दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जो लोग विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। जिस काम में प्रयास करेंगे, उसमें कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। पार्टनर से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके उत्साह में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से काफी मजबूत नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब रहने वाले हैं। आप अपनी मेहनत से जीवन में लगातार आगे बढ़ेंगे। ऑफिस के जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर परिवार का वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सकारात्मक सोच बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत पहले से बढ़िया रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग लकड़ी का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आपको लगेगा कि आपका प्रेमी आपसे कितना प्यार करता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि संभव है। आपकी सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

भविष्य को लेकर बेवजह चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप मेहनत करेंगे तो इसका आपको परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों में परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद बनी हुई है। आप अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम आज समय पर पूरा होगा। आज आपका मन बहुत खुश रहने वाला है। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत बड़ों के पैर छूकर करें, सभी कार्य सफल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन की बहुत सी समस्याओं का हल निकल सकता है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा। करियर में आगे बढ़ने के शानदार नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। आज किसी नए प्रोजेक्ट पर निवेश करने से आपको आपको धन लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में समझदारी से उठाए गए आपके कदम फलदाई होंगे, इससे आपको अपनी योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के कुछ लोग प्रभावित होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज आपको व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास मत कीजिए। घर के छोटे बच्चों की सेहत खराब हो सकती है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, भविष्य के कामों में यही मददगार बनेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किस्मत का साथ मिलने की वजह से आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते जाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान दीजिए। अगर आप योजनाओं के तहत काम पूरे करेंगे, तो इससे आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं लेकिन सबसे पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button