राशिफल

राशिफल 24 मई: ग्रह-नक्षत्र के शुभ संकेत से आज 3 राशियों को होगा धन लाभ, किस्मत में आएगा सुधार

आज आप मंगलवार 24 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 24 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आज कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी दुखी होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको समय का लाभ लेना सीखना होगा। आपके भोलेपन का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी कार्य करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। समाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। कम मेहनत में अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कोई जरूरी निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो परिवार के साथ विचार करना बेहतर रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन शुभ रहेगा। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार करने वाले लोगों को नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है इसलिए थोड़ा संभलकर काम करने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जल्दी धन कमाने के लिए आप कोई गलत रास्ता ना अपनाएं क्योंकि बाद में आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, वह दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर फोकस करेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कार्यालय में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप काफी लंबे समय से मकान बनाने का सपना देख रहे हैं, तो वह बहुत ही जल्द पूरा हो सकता है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अपने कौशल को सुधारने के लिए या अपनी तकनीक को पूर्ण करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में सुधार होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्लास्टिक का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपका फायदा उठा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button