राशिफल

इन 4 राशियों पर सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान, आसानी से बनेंगे काम, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत संकेत दे रही है। इन राशि वालों को सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर सूर्य देव रहेंगे मेहरबान

वृषभ राशि वाले लोगों का समय संतोषजनक रहेगा। मन में शांति बनी रहेगी। सूर्य देव की कृपा से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों द्वारा किए गए प्रयासों से भरपूर सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। संतान के भविष्य से संबंधित चिंता खत्म होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देव मेहरबान रहने वाले हैं। आपको उत्तम सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी बहुत जल्द मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनसे छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सूर्य देव की कृपा से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास का उचित परिणाम मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए कामकाज में लगातार कामयाबी हासिल करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को सूर्य देव की कृपा से पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके द्वारा की गई भागदौड़ का अच्छा परिणाम हासिल होगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर बनेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होगा। आप परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अचानक दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो, वह वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आप अपनी मूल्यवान वस्तु को संभाल कर रखें क्योंकि खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। पिताजी की सेवा का मौका मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में आप अपनी कोशिश जारी रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। संपत्ति से संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें बहुत ही जल्द आपको जीत मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। प्रिय के अच्छे व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कामकाज में सफलता मिल सकती है। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। लेन-देन के कामों में सावधानी बरतें। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। राजनीति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। शारीरिक समस्या चल रही है तो उसे छुटकारा मिल सकता है। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय कठिन नजर आ रहा है। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आमदनी और खर्चे दोनों का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आप अपने पार्टनर की बात सुने और उसको समझने की कोशिश कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आजीविका के क्षेत्र में अगर प्रयास कर रहे हैं तो, आपको उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन व्यय होगा। परिवार के सदस्य भी काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button