अध्यात्म

सावन के महीने में शिवलिंग पर चढ़ाएँ ये 10 चीज़ें और पाएँ अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति

भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू हो गया है और यह 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन तक रहेगा। सावन के महीने की महिमा के बारे में जितना भी बत्या जाए वो कम है। सावन के महीने में भगवान और भक्त के बीच की लम्बी दूरी बहुत कम हो जाती है। भगवान अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए धरती पर एक महीने के लिए विराजित होते हैं। इसी वजह से कहा जाता है कि जो शिवभक्त सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, उसके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करके मनचाहा वरदान पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। महिलाएँ और लड़कियाँ सावन में पड़ने वाले सोमवार को व्रत भी रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सावन में पड़ने वाले सोमवार बहुत ही ख़ास होते हैं और जो लड़कियाँ इस दिन व्रत करती हैं, उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। वहीं जो विवाहित महिलाएँ सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने के वरदान मिलता है। इसी वजह से महिलाएँ और अविवाहित लड़कियाँ दोनो सोमवार को व्रत करती हैं।

शिवपूज से मिलती है कुंडली के दोषों से मुक्ति:

शिवपुराण में भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। शिवपुराण में बताए गए उपायों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकता है, साथ ही सुखी जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो भगवान शिव को बहुत ज़्यादा पसंद हैं। सावन के इस पावन महीने में अगर भगवान शिव की पूजा और अभिषेक उन्ही चीज़ों से किया जाए तो यह बहुत जल्दी पप्रसन्न हो जाते हैं। इस उपाय को आप पूरे महीने भी कर सकते हैं और अगर ऐस अहीन कर सकते हैं तो केवल सोमवार के दिन करके मनचाहे फल की प्राप्ति कर सकते हैं। इससे कुंडली के दोष भी दूर हो जाते हैं।

जल, दूध, दही, शक्कर, घी, केसर, इत्र, भांग, शहद, चंदन को मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। भगवान शिव का अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप लगातार करते रहना चाहिए।

इस वजह से महत्वपूर्ण हैं ये चीज़ें:

*- जल:

जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर व्यक्ति के स्वभाव में जल की तरह ही सौम्यता आती है।

*- शहद:

शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने पर व्यक्ति की वाणी में शहद के समान ही मिठास आती है।

*- दूध:

दूध से शिव का अभिषेक करने पर व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

*- दही:

दही से भगवान शिव का अभिषेक करने पर व्यक्ति का संयम बढ़ता है और उसका स्वभाव गम्भीर होता है।

*- घी:

घी से भगवान शिव का अभिषेक करने पर व्यक्ति की शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है।

*- शक्कर:

शक्कर से शिव का अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि बढ़ती है।

*- इत्र:

इत्र से भगवान शिव का अभिषेक करने पर इसी की तरह व्यक्ति के विचारों में भी पवित्रता आती है।

*- चंदन:

चंदन से भगवान शिव का अभिषेक करने पर समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलती है।

*- केसर:

केसर से भगवान शिव का अभिषेक करने पर व्यक्ति के स्वभाव में सौम्यता आती है।

*- भांग:

भगवान शिव को भांग चढ़ाने से व्यक्ति की बुराइयाँ दूर हो जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button