बॉलीवुड

बॉलीवुड पर राज करती है पापा के साथ खड़ी ये क्यूट सी बच्ची, 99% लोग नहीं पहचान पाएंगे

बचपन और जवानी में जमीन आसमान का अंतर होता है। बचपन से जवानी के इस सफर में हमारे अंदर बहुत सारे बदलाव आते हैं। यह बदलाव शरीर की बनावट से लेकर दिमाग की सोच तक के होते हैं। जवानी में हम कितने भी मजे करें, लेकिन बचपन की यादों की बात ही कुछ और होती है। इन यादों को लोग अक्सर तस्वीरों में कैद कर लिया करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।

पापा के साथ खड़ी इस बच्ची को पहचाना?

इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। इसमें आपको सफेद गाउन पहनी एक क्यूट सी बच्ची स्माइल करती दिखाई दे रही है। बगल में उनके पापा भी खड़े हैं। बच्ची दिखने में बेहद सुंदर लग रही है। यही बच्ची आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बन चुकी है। करोड़ों लोगों के दिल पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें आए दिन छाई रहती हैं। क्या आप ने इस एक्ट्रेस को पहचाना?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

दरअसल तस्वीर में दिखा दे रही ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) है। वह इस तस्वीर में अपने पिता एलरोय फर्नांडीस (Elroy Fernandez) के साथ दिखाई दे रही हैं। जैकलीन मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा लिया है।

पापा को मानती है हीरो

जैकलीन ने पापा के साथ वाली ये क्यूट सी तस्वीर फडर्स डे के मौके पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मेरे हीरो’ इसके साथ उन्होंने एक दिल वाल इमोजी भी बनाया है। जैकलीन की इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कमेंट में बाप बेटी की तारीफ़ों के पूल बांध रहे हैं।

बता दें कि इसके पहले जैकलीन ने मदर्स डे पर भी अपनी मां किम फर्नांडीस (Kim Fernandez) की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वे अपनी मम्मी के साथ बर्थडे केक कट करते हुए नजर आ रही थी। तस्वीर में जैकलीन के भाई वारेन फर्नांडीस (Warren Fernandez) भी दिखाई दे रहे थे।

इन फिल्मों में आएगी नजर

जैकलीन ने 2019 में अलादीन फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर वे किक, जुड़वा 2, रेस 3, हाउसफुल, बच्चन पांडे, अटैक इत्यादि फिल्मों में नजर आई। जैकलीन को लोग उनके अभिनय से ज्यादा उनके गुड लुक्स और डांस को लेकर पसंद करते हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके 6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

खूबसूरत और स्टइलिश जैकलीन फर्नांडीस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘राम सेतु’ फिल्म में भी दिखाई देंगी। यह फिल्म ईद साल दिवाली पर रिलीज होगी।

इसके अलावा उन्हें हम रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ फिल्म में भी देख सकेंगे। इसमें वे रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button