अध्यात्म

6 जुलाई से सावन का पावन पर्व हो रहा शुरू, इस विधि से करें शिव पूजा, मिलेगा कई गुना लाभ

महादेव के भक्तों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है, भक्त भगवान शिवजी की उपासना करके इनसे मनोवांछित फल प्रदान करते हैं, भोलेनाथ भी अपने भक्तों से सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं, भगवान शिव जी को सावन का महीना बेहद प्रिय है, और इस खास महीने में आप भगवान शिव जी की भक्ति करके इनको जल्द ही प्रसन्न कर सकते हैं, सावन महीने में सोमवार के व्रत रखे जाए तो इससे भक्तों को कई फायदे मिलते हैं, वर्ष 2020 में सावन का पावन पर्व 6 जुलाई से शुरू हो रहा है, भोले भंडारी की पूजा अर्चना करने का यह समय सबसे उपयुक्त माना गया है, इस समय के दौरान आप अपनी सभी मनोकामना को पूरी कर सकते हैं।

लोग सावन के महीने में शिव मंदिर में भगवान शिव जी का जलाभिषेक करते हैं, इस बार सावन महीने में शुभ संयोग बन रहे हैं, इसलिए इस वर्ष सावन के सोमवार बहुत ही फलदाई माने गए हैं, आज हम आपको सावन के महीने के सोमवार की पूजा विधि क्या है? और किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जानिए सावन के सोमवार की तिथियों के बारे में | Sawan Somvar Date

  • 06 जुलाई 2020 को सावन का पहला सोमवार है।
  • 13 जुलाई 2020 को सावन का दूसरा सोमवार है।
  • 20 जुलाई 2020 को सावन का तीसरा सोमवार है।
  • 27 जुलाई 2020 को सावन का चौथा सोमवार है।
  • 03 अगस्त 2020 को सावन का पांचवा सोमवार है।

जानिए सावन सोमवार पूजा विधि | Sawan Somvar Puja Vidhi

  1. अगर आप सावन के पवित्र महीनों में सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव जी का पर्व करते हैं तो इसके लिए आपको सावन सोमवार के दिन सुबह प्रातः काल में जल्दी उठना होगा, आप सभी कार्य पूरे करने के बाद स्नान कीजिए।
  2. आप अपने घर के किसी भी आसपास शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव जी का जलाभिषेक कीजिए, आप भगवान शिव जी के साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगा जल या दूध अर्पित कीजिए।
  3. आप शिवलिंग का पंचामृत से रुद्राभिषेक कीजिए और बेलपत्र चढ़ाएं।
  4. आप सावन के सोमवार पर शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ा सकते हैं, इसके अलावा आप प्रसाद के रूप में भगवान शिव जी को घी शक्कर का भोग लगा सकते हैं।
  5. आप इस दिन भगवान गणेश जी की आरती धूप, दीप से कीजिए, आखिर में आपको भगवान शिव जी की आरती करनी होगी, आरती समाप्त होने के पश्चात प्रसाद सभी लोगों में बांटे।

सावन सोमवार की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप सावन सोमवार के दिन शिव जी की पूजा कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इनकी पूजा के दौरान केतकी के फूल प्रयोग में ना लाएं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अगर इनकी पूजा में केतकी के फूल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे भगवान शिवजी क्रोधित हो जाते हैं, जिसके कारण मनुष्य को बुरे परिणाम देखने पड़ते हैं।
  • आप सावन सोमवार की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल ना करें यानी भगवान शिव जी को तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए।
  • भगवान शिवजी की पूजा के दौरान आप शिवलिंग पर नारियल का पानी अर्पित ना करें और आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप शिवजी पर कस्यां और पीतल के बर्तन से ही जल अर्पित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button