अध्यात्म

शनिवार के यह 7 सरल उपाय, बना सकते हैं आपकी बिगड़ी तकदीर, कर्म फलदाता शनिदेव होंगे प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र में शनि देवता को कर्म फल दाता बताया गया है, यह हमेशा व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि शनिदेव की बहुत ही धीमी चाल होती है, इसी वजह से यदि यह किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में विराजमान हो तो इसका लंबे समय तक शुभ परिणाम मिलता है, परंतु अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में यह बुरी स्थिति में प्रवेश कर ले तो लंबे समय तक व्यक्ति को परेशानियों से गुजरना पड़ता है, ज्यादातर लोगों की यही धारणा है कि शनि देव हमेशा व्यक्ति को बुरे फल देते हैं, परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि अगर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है तो उसको हमेशा शनिदेव से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है जिसके कारण आपको अपने जीवन में परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है तो आप ऐसी स्थिति में शनिवार के दिन कुछ सरल उपाय अपना सकते हैं, इन उपायों को करने से शनि ग्रह शांत होगा और कर्म फल दाता शनि देव आपसे प्रसन्न होंगे, आपको अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

शनिवार को करें यह 7 सरल उपाय

1. मनुष्य को अगर शनि ग्रह से बुरे फल की प्राप्ति हो रही है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को प्रत्येक शनिवार के दिन अपने घर के किसी भी आस-पास शनि मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाना चाहिए।

2. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि विशेष रूप से शनिवार और मंगलवार के दिन आपको गुस्सा करने से बचना होगा और ना ही इस दिन आप किसी भी व्यक्ति का अपमान कीजिए।

3. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन आप नशीली चीजों के सेवन से दूर रहें, आप शनिवार के दिन मांस, मछली का सेवन भूल कर भी मत कीजिए क्योंकि इसकी वजह से शनि से बुरा प्रभाव मिल सकता है।

4. अगर आप शनिवार के दिन एक कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

5. आप शनिवार के दिन रात के समय सोते वक्त अपने शरीर और नाखून पर तेल लगा सकते हैं।

6. अगर आप शनिवार के दिन शनि देव की पूजा कर रहे हैं तो आप गुड़ और चने से बनी हुई चीजों का भोग लगाएं।

7. आप शनिवार के दिन विशेष रूप से काले वस्त्रों का धारण कीजिए क्योंकि शनि देव को काले रंग की चीजें अति प्रिय है।

शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करता है, शनि देव एक ऐसे देवता माने जाते हैं जिससे सभी लोगों को भय लगता है, हर कोई व्यक्ति इनकी बुरी दृष्टि से बचना चाहता है, लोग इनको प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, उपरोक्त शनिवार के दिन कुछ सरल उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप यह साधारण से उपाय करते हैं तो इससे कर्म फल दाता शनि देव आपसे खुश होंगे और आपका जीवन सफल होगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह साधारण से उपाय आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button